Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘ज़ी हिंदुस्तान’ न्यूज चैनल को आठ करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं!

तेजी से टीआरपी के शिखर की ओर बढ़ते हुए ‘ज़ी हिंदुस्तान’ न्यूज चैनल लगतार दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सैंतीसवें हफ्ते में आई टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक चैनल को तकरीबन आठ करोड़ लोग देख रहे है और लगातार इसकी तादाद में इज़ाफा हो रहा है। स्टेट्स मेक द नेशन की थीम पर चल रहे है चैनल की बड़ी सफलता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि चैनल को न सिर्फ शहरों में पसंद किया जा रहा है बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी चैनल को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है।

ज्यादातर बड़ी खबरों वाले दिन दर्शक ज़ी हिन्दुस्तान को देखना पसंद करते है, चाहे रायन स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की मौत का मामला हो या फिर जापान के पीएम शिंजो आबे की गुजरात यात्रा हो। आबे की यात्रा से जुड़ी तमाम ख़बरों में ज़ी हिन्दुस्तान अपने प्रतिस्पर्धी चैनलों के मुकाबले दर्शकों को अपडेट करने में सबसे आगे रहा। इसी तरह से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की माया कोडनानी केस में पेशी की खबर को भी सबसे पहले ज़ी हिन्दुस्तान के एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह ने ब्रेक किया। देश की सुप्रसिद्ध एंकर सुमैरा खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला चैनल का प्राइम टाइम शो AM TO PM टॉप 100 कार्यक्रमों की सूची में शामिल है।

इस शो में दर्शक न सिर्फ देश-दुनिया की तमाम खबरों से अपडेट होते हैं बल्कि समसामयिक मुद्दों  को भी विस्तार से बताया जाता है। चैनल के 6 प्रोग्राम टॉप फाइव न्यूज़ चैनलों को स्लॉट  रैंकिंग में सीधी टक्कर दे रहे हैं। 37वें हफ्ते में कई बार स्लॉट रैंकिंग में आजतक, एबीपी न्यूज़, इंडिया टीवी जैसे टॉप फाइव चैनलों को ज़ी हिन्दुस्तान ने पछाड़ा है। अपनी लॉन्चिंग के वक्त 4 परसेंट मार्केंट शेयर से आगाज़ करने वाले ज़ी हिन्दुस्तान ने 7 परसेंट मार्केट शेयर के साथ देश के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले चैनल का खिताब हासिल कर लिया है।

इसे भी पढ़ सकते हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. रजनीश कुमार

    October 7, 2017 at 5:49 pm

    सम्मानित संपादक महोदय,
    मै आपके प्रतिष्ठित न्यूज चैनल से जुड़ना चाहता हूँ। वर्तमान में मैं उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में हिन्दी समाचार न्यूज चैनल में बतौर संवाददाता काम कर रहा हूँ। (अनुमति की अपेक्छा में)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन