Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्रकारों से मनबढ़ थानेदार अनुज कुमार सिंह ने की बदसलूकी

पत्रकारों का आरोप- थानेदार ने पत्रकारों को पेशाब पिलाने की धमकी दी! सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर से खबर है कि एक थानेदार के खिलाफ स्थानीय पत्रकारों ने आईजी जोन गोरखपुर को ज्ञापन दिया है. पत्रकारों का आरोप है कि थानेदार अनुज कुमार सिंह ने न सिर्फ कवरेज करने गए पत्रकारों को रोककर उनके साथ अभद्रता की बल्कि यह भी कहा कि तुम्हारे जैसे पत्रकारों को मैं अपना पेशाब भी पिला चुका हूं.  थानेदार के इस बर्ताव से आहत स्थानीय पत्रकारों ने आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल व एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज से मुलाकात की और एक ज्ञापन भी सौंपा.

पत्रकारों ने आशंका जताई कि उपरोक्त थानेदार द्वारा उन्हें कभी भी फर्जी मुकदमों में फंसाया जा सकता है. थानेदार अनुज कुमार सिंह पिपराइच में तैनात हैं. पत्रकारों ने बताया कि उन्हें न सिर्फ कवरेज करने से रोका गया बल्कि उनके साथ थानेदार द्वारा अभद्रता भी की गई. इस प्रकरण में आईजी मोहित अग्रवाल ने एसएसपी को फोन कर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं. गोरखपुर जिले के पिपराईच थाने के एक गांव में 15 दिन पहले एक विवाद हुआ था जो कल पुनः गर्म हो गया. विवाद में कई लोग जख्मी हुये. एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया था. उसी गांव की ख़बर को कवर करने गए थे ये पत्रकार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन