Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विजय त्रिवेदी और प्रतिभा ज्योति ने रिजाइन किया, अजय निराला का इस्तीफा, दिलीप सिंह की नई पारी

हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में उठापटक लगातार जारी है. खबर है कि इस न्यूज एजेंसी के डिजिटल सेक्शन के हेड विजय त्रिवेदी और सेकेंड इंचार्ज प्रतिभा ज्योति ने संस्थान से रिजाइन कर दिया है. विजय त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने निजी कारणों से खुद इस्तीफा दे दिया. उनका जो कार्यकाल गुजरा वह बढ़िया रहा, इसके लिए आरके सिन्हा जी को धन्यवाद.

उधर चर्चा है कि हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के कार्यकारी संपादक जितेंद्र तिवारी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है. इसको लेकर जितेंद्र तिवारी का कहना है कि वे कार्यकारी संपादक पद पर बने हुए हैं। उन्हें न नोटिस दिया गया है और न ही उनसे इस्तीफा लिया गया है। जितेंद्र तिवारी के मुताबिक कुछ लोग जानबूझ कर अफवाह उड़ाने में जुटे हैं।

झारखंड के हज़ारीबाग़ जिले से खबर है कि हिंदुस्तान अखबार के रिपोर्टर अजय निराला ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि अजय निराला अपने हजारीबाग ब्यूरो चीफ प्रसन्न मिश्रा की कार्यशैली से खुश नहीं थे. बेवजह खबरें रोक देने और बेवजह प्रताड़ित करने के कारण अजय निराला ने इस्तीफा दिया. अजय ने हिंदुस्तान छोड़ कर नई पारी की शुरुआत आजाद सिपाही अखबार के साथ की है.

ANB न्यूज़ चैनल के एडिटर नीरद निश्छल ने यूपी स्टेट हेड का जिम्मेदारी अनुराग कौशल और यूपी स्टेट ब्यूरो हेड की कमान दिलीप सिंह को दी है. अनुराग कौशल को प्रदेश में ANB न्यूज़ चैनल के ऑपरेशन्स और दिलीप सिंह को एडिटोरियल के साथ चैनल PR की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. दिलीप कुमार सिंह सहारा, इंडिया वॉइस और FM न्यूज़ चैनल के स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन