Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

फ्री में रहने खाने पीने गए एमपी के पत्रकारों को दारू का पैसा भरना पड़ गया

Mamta Yadav : पत्रकारों की मेहमाननवाजी गज़ब हुई। #Magnifishent_MP में गए पत्रकारों का रहना-खाना फ्री था पर जो जाम छलकाए गए उनके पैसे चेकआउट के दौरान जमा करवाये गए। फाइव स्टार होटल के सुख भोगने गए थे और इतनी बेइज्जती कर दी!

इतना ही नहीं, दिल्ली से आये पत्रकारों और मध्यप्रदेश के पत्रकारों के रुकने की व्यवस्था के स्तर में भी अंतर था। उफ्फ! बेचारे कुछ पत्रकार तो बड़ी मेहनत से डेलीगेट के पास जुगाड़कर गये थे। वापसी में तो सांप ही लोट रहे होंगे कलेजे पर।

एक तो वैसे ही मीडिया पर मंदी की मार चौतरफ़ा है उस पर फाइव स्टार होटल की शराब के बिल भरने की मजबूरी! रात की खुमारी काफूर हो गई!

बताया तो यह भी जा रहा है कि सिर्फ 75 पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति थी। बाकी बाहर टीवी पर देखो और लिखो खबर।

भोपाल की पत्रकार और मल्हार मीडिया डाट काम की संपादिका ममता यादव की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ठा. पंकज सिंह

    October 22, 2019 at 9:37 pm

    एक पत्रकार होकर आप जिस तरह से पत्रकारों को आइना दिखाने का जो प्रयास कर रहे है वो वास्तव में सराहनीय व स्वागत के योग्य है।
    “साधुवाद आपके कदम को”
    ठा.पंकज सिंह(संवाददाता)
    पीलीभीत(यू.पी)
    मोबा.-9927660685

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन