Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सनी लियोन w/o जॉनी सिंस विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना में लाभार्थी है!

रायपुर | छत्तीसगढ़ में अलग ही खेल चल रहा है. भाजपा की विष्णु सरकार के महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को पात्र बना दिया गया और तो उसे 1000 रुपये भी प्रतिमाह दिए जा रहे हैं.

बीबीसी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार की वेबसाइट में जो विवरण दर्ज है, उसमें माओवाद प्रभावित बस्तर तलूर आंगनबाड़ी में इस नाम का आवेदन दर्ज हुआ था.

वेबसाइट में दर्ज विवरण के अनुसार, सनी लियोन पति जॉनी सिंस का पंजीयन नंबर क्रमांक- MVY006535575 आंगनवाड़ी और सुपरवाइजर द्वारा सत्यापित है और इस साल मार्च से उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता क्रमांक xxxxx76531 में राशि जमा की जा रही है.

यह राशि इस महीने भी ट्रांसफर हुई है. हालांकि, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने इसे किसी भी तरह की अनियमितता नहीं मानते. उन्होंने कहा- यह बस्तर का परंपरागत नाम नहीं है. लेकिन बस्तर में धर्मांतरण होता रहता है, हो सकता है किसी धर्मांतरित महिला का नाम सनी लियोनी हो. इसे इस तरह अनियमितता में नहीं देखा जा सकता.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बीबीसी को बताया कि हमारी पार्टी शुरू से कह रही यह भ्रष्टाचार की योजना है. सरकार 75 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने पैसे देने की बात कर रही है लेकिन हकीकत ये है कि मुश्किल से 20-25 लाख महिलाओं को ही पैसे दिए जा रहे हैं.

बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का बड़ा कारण इस योजना को माना जाता है. क्योंकि चुनाव के दौरान ही भाजपा ने महिलाओं से फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए थे. इसके बाद इस साल मार्च महीने से सरकार विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की शुरुआत की थी. सरकार का दावा है कि मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में 6530.41 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है.


https://twitter.com/Kanhaiyaa/status/1870729728191250544?t=opiU4tOqG7GyqUDB_2tlNA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन