Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रोफेसर गोपाल गुरु बने ईपीडब्ल्यू मैग्जीन के नए संपादक

इकनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली यानि ईपीडब्ल्यू पत्रिका के नए संपादक प्रोफेसर गोपाल गुरु बनाए गए हैं. यह घोषणा मैगजीन का प्रकाशन करने वाले समीक्षा ट्रस्ट ने की है. गोपाल गुरु को पांच साल के लिए संपादक नियुक्‍त किया गया है. गोपाल गुरु अभी जेएनयू में राजनीतिशास्‍त्र के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं. इससे पहले ईपीडब्ल्यू मैग्जीन के एडिटर परंजॉय गुहा ठाकुरता हुआ करते थे, जिन्होंने पिछले साल इस्‍तीफा दे दिया था.

ठाकुरता ने एक आर्टकिल पर अडानी ग्रुप के दबाव में मैग्जीन प्रबंधन के आने के बाद विरोध स्वरूप इस्तीफा दिया था. परंजॉय गुहा ठाकुरता ने ”Did Adani Group Evade Rs 1,000 Crore” शीर्षक से ईपीडब्ल्यू में खबर छापी थी. इससे पहले भी उन्होंने कई खबरें अडानी ग्रुप पर लिखीं थीं. इन खबरों में बताया गया कि किस तरह मोदी सरकार अडानी और अंबानी समूह को ढेर सारे गैर-कानूनी फायदे पहुंचा रही है. इन खबरों पर अडानी ग्रुप ने मैगजीन को करोड़ों का लीगल नोटिस भेजा था. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन