Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक लाख रुपये देकर चार जिलों वाले गोरखपुर मंडल का बन गया ब्यूरो चीफ! सुनें आडियो

अजब गजब दौर है. पत्रकारिता अब बिकाऊ हो चली है. रिपोर्टर पैसे देकर जिले का ठेका उठा रहा है. एक आडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक कथित पत्रकार दावा कर रहा है कि उसे गोरखपुर समेत आसपास के चार जिलों का प्रभारी बनने के लिए एक लाख रुपये देना पड़ा है.

सिर्फ एक जिला पाने के लिए पच्चीस हजार रुपये लगते हैं.

जिन सज्जन का आडियो वायरल है उनका नाम मुकेश कुमार. वे प्रिंट मीडिया में एक थाना क्षेत्र के कैमरामैन थे. उन्हें एक लाख रुपये खर्चने के बाद गोरखपुर मंडल का ब्यूरो चीफ बना दिया गया. चैनल का नाम न्यूज1इंडिया बताया जाता है.

बाकी सारी बातें आडियो में है जिसे आप खुद सुन लीजिए…

25000 Rs mei Patrakarita ka theka

इस आडियो टेप के बारे में मुकेश कुमार ने भड़ास को मेल कर जो सूचित किया है, उसे नीचे प्रकाशित किया जा रहा है-

महोदय, विगत 24 octuber 2019 को भड़ास मीडिया पर मेरे नाम से जोड़ता है एक ख़बर प्रसारित हो रहा है जिसमें बताया गया है कि यह वार्ता मेरे द्वारा की गई है जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो और तथ्य पूर्णतः गलत है। कृपया इसे भड़ास मीडिया के वेबसाइट से हटाने की कृपा करें।
सहृदय धन्यवाद
मुकेश कुमार
[email protected]

इस आडियो टेप में एक जगह पत्रकार देव का नाम आ रहा है. इस बारे में पत्रकार देव ने भड़ास4मीडियो को ह्वाट्सअप कर जो सूचित किया है, उसे नीचे प्रकाशित किया जा रहा है-

प्रणाम। गोरखपुर का कोई ऑडियो चल रहा है जिसमें रिपोर्टर ने मेरा नाम लिया है जबकि इस तरह की कोई बात हुई ही नहीं है। मेरी छवि ऐसी है ही नहीं और न तो मैं इस तरह का कोई काम करता हूँ। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस खबर को हटाने की कृपा करें। जिस लड़के का ऑडियो है उससे वाट्सएप चैट दे रहा हूं।

ये लड़का आते जाते गोरखपुर में मिलता रहता है। न्यूज वन इंडिया चैनल में न तो किसी को मैं जानता हूँ और न ही कोई मुझे जानता है। इसलिए विनम्र प्रार्थना है कि इस खबर को हटाने की कृपा करें।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सत्यमेव जयते

    October 27, 2019 at 12:50 pm

    सत प्रतिशत सत्य खबर है ये । ये तो होना ही था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन