Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दीप्ति सचदेवा ने NDTV और विवेक प्रकाश ने इंडिया न्यूज जॉइन किया!

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और न्यूज एंकर दीप्ति सचदेवा ने NDTV के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में जॉइन किया है और जल्द ही प्राइम टाइम के अलावा हिंदी, अंग्रेजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आएंगी।

गौरतलब है कि यह उनकी NDTV में दूसरी पारी है। इससे पहले, वह यहां करीब छह साल तक काम कर चुकी हैं।

NDTV से पहले दीप्ति सचदेवा, Times Now में कंसल्टिंग एडिटर थीं, जहां वह प्राइम टाइम शो ‘Nation Wants to Know’ होस्ट करती थीं। इससे पहले, वह लंबे समय तक Republic TV में सीनियर एंकर और न्यूज एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

करीब दो दशक के पत्रकारिता अनुभव के साथ दीप्ति सचदेवा Zee News, Times Now और Republic TV जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में अहम भूमिकाओं में रही हैं।


वरिष्ठ पत्रकार विवेक प्रकाश ने आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) जॉइन कर लिया है, जहां उन्हें इनपुट एडिटर (नेशनल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विवेक प्रकाश इससे पहले इंडिया डेली लाइव में इनपुट एडिटर (असाइनमेंट) के पद पर कार्यरत थे और चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। इससे पहले वे एएनआई (ANI) में इनपुट डेस्क पर अहम भूमिका निभा चुके हैं।

करीब दो दशक के मीडिया अनुभव वाले विवेक ने अपने करियर की शुरुआत बीएजी फिल्म्स (BAG Films) से की थी। वर्ष 2007 में वे काबुल (अफगानिस्तान) में AINA World के लिए कार्यरत रहे और डॉक्यूमेंट्री व एड फ़िल्म निर्माण में भी योगदान दिया।

विवेक न्यूज24, महुआ न्यूज, न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे न्यूज नेशन की लॉन्चिंग टीम और इंडिया न्यूज की री-लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन