Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

300 मिलियन व्यूज की खुशी के बीच सुधीर के ‘डिकोड’ से भरत श्रीवास्तव का इस्तीफा?

टीवी मीडिया इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार भरत श्रीवास्तव ने डीडी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया है। भरत, सुधीर चौधरी के चर्चित शो ‘डिकोड’ (Decode) के अहम स्तंभ माने जाते थे।

हैरानी की बात यह है कि यह इस्तीफा उस समय सामने आया है जब महज़ दो दिन पहले ही सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर ‘डिकोड’ शो के 300 मिलियन व्यूज पार करने की खुशी जाहिर की थी।

हालांकि, भरत श्रीवास्तव के इस्तीफे की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो हाल ही के ‘मैप विवाद’ के बाद सुधीर और भरत के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। कहा जा रहा है कि इसी खटास के चलते भरत ने शो और चैनल से अलग होने का फैसला किया।

भरत श्रीवास्तव की प्रोफेशनल पारी बेहद प्रभावशाली रही है। वह ‘आजतक’ में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर रह चुके हैं और वहां ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ शो का हिस्सा थे, जो सुधीर चौधरी के नेतृत्व में ही तैयार होता था। उससे पहले उन्होंने ‘जी न्यूज’ में डीएनए जैसे हाई-प्रोफाइल शो की स्क्रिप्टिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।

वर्ष 2017 से 2020 तक भरत श्रीवास्तव ‘न्यूज़18’ से जुड़े रहे थे, जहां वह किशोर अजवाणी के साथ ‘सौ बात की एक बात’ शो की टीम में शामिल थे।

300 मिलियन व्यूज का उत्सव और उसी वक्त टीम के एक अहम सदस्य का जाना – यह डीडी न्यूज़ के लिए एक दोहरी खबर है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भरत श्रीवास्तव अगली पारी कहां से शुरू करते हैं।

सुप्रिय प्रसाद के साथ लाल घेरे में भरत श्रीवास्तव

आजतक से भरत के इस्तीफे और सुधीर के डिकोड से जुड़ने की खबर यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन