Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आजतक से भरत श्रीवास्तव की विदाई, सुधीर चौधरी की टीम से जुड़ने की चर्चा

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। पत्रकार भरत श्रीवास्तव ने देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से विदा ले ली है। लगभग 3 वर्षों तक चैनल से जुड़े रहे भरत ने यहां डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की भूमिका निभाई और ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ जैसे प्रमुख शो का संचालन किया, जो सुधीर चौधरी के नेतृत्व में प्रसारित होता है।

भरत श्रीवास्तव की विदाई पर ‘आजतक’ परिवार ने एक गरिमामयी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सुप्रिय प्रसाद (न्यूज डायरेक्टर, आजतक-गुड न्यूज टुडे-इंडिया टुडे), आउटपुट हेड मनीष कुमार और ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ शो की पूरी टीम मौजूद रही। माहौल भावुक भी था और प्रेरणादायक भी।

भरत की पत्रकारिता यात्रा खास रही है। वर्ष 2020 में वह ‘जी न्यूज’ से जुड़े थे और यहां डीएनए शो के कंटेंट निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। 2022 में सुधीर चौधरी के साथ ही उन्होंने ‘आजतक’ का रुख किया और नई टीम के साथ ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ की नींव मजबूत की।

वर्ष 2017 से 2020 के बीच वह ‘न्यूज़18’ का भी हिस्सा रहे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार किशोर अजवाणी के निर्देशन में ‘सौ बात की एक बात’ जैसे चर्चित शो के लिए काम किया।

सूत्रों की मानें तो भरत श्रीवास्तव अब सार्वजनिक प्रसारण सेवा ‘प्रसार भारती’ के साथ जुड़ सकते हैं। इस नई भूमिका में भी वे सुधीर चौधरी की टीम का अहम हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. मनीष

    April 19, 2025 at 5:08 pm

    तूफान आने से ठीक पहले चूहे निकल कर भागते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन