Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

अजीत अंजुम ने आज दिल्ली की यात्रा रद्द की, अभी वहीं रहेंगे जहां मुकदमा हुआ!

दिव्यललिता गौतम-

A direct assault on press freedom! In solidarity with Ajit Anjum, we must resist this attempt to suffocate the media and uphold the fundamental right to free expression.


राजेश प्रियदर्शी-

एक पत्रकार, जो सिर्फ़ सच की आवाज़ बनना चाहता था, आज सिस्टम के निशाने पर है। Ajit Anjum ने बिहार में चुनावी प्रक्रिया की खामियों को उजागर किया, लेकिन सत्ता ने उनकी आवाज़ को दबाने के लिए उनपर FIR कर दिया। सत्ता और प्रशासन की नाकामियों को छिपाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

यह सिर्फ़ अजीत अंजुम पर ही हमला नहीं, यह हमारी आवाज़, हमारे सच और लोकतंत्र पर हमला है।

  • जब एक पत्रकार सच दिखाएगा, तो क्या उसे सजा मिलेगी?
  • क्या अब सच बोलना अपराध है?

अजीत अंजुम अकेले नहीं हैं। उनकी कलम में लाखों लोगों की उम्मीदें हैं।


अजीत अंजुम-

मुझे अंदाजा नहीं था कि हजारों लोग इस तरह से मेरी हौसला- अफजाई करेंगे. आप सबके दम पर ही FIR के बाद भी मैं ‘SIR’ की खामियों और वोटर की परेशानियों पर रिपोर्ट कर रहा हूं.

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक मुझे आज सुबह दिल्ली लौटना था लेकिन अब मैंने तय किया है कुछ दिन और यहीं रहूंगा. अगर मेरी रिपोर्टिंग से चुनाव आयोग और सिस्टम को इतनी परेशानी है तो उनकी थोड़ी परेशानी और बढ़ाऊंगा. चाहे मुझे कुछ और FIR का सामना क्यों न करना पड़े.

चुनाव आयोग की नाकामियों और फॉर्म के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को तथ्यों के साथ उजागर करना अगर अपराध है तो ये अपराध कुछ दिन और करूंगा.

सपोर्ट के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया. सैकड़ों लोग फोन/मैसेज कर चुके हैं. लगातार सफर, रिपोर्टिंग, शूटिंग और एडिटिंग की वजह से सबका जवाब नहीं दे पा रहा हूं. इसके लिए माफी चाहूंगा.

ये भी पढ़ें…

तंत्र अजीत अंजुम के काम से तिलमिला कर उसमें अवरोध पैदा करना चाहता है!

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन