Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार के सीएमओ डॉ अखंड प्रताप सिंह ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर मांगी सुरक्षा!

लखनऊ, 20 फरवरी 2026। अमृत विचार अखबार, लखनऊ में सीएमओ और हेड ऑफ ऑपरेशंस के पद पर कार्यरत डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुरक्षा की मांग की है।

डॉ. सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी को टैग करते हुए आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से उन पर नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कंपनी के चेयरमैन डॉ. केशव अग्रवाल और सीईओ पार्थ कुमार द्वारा उन पर इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

क्या है पूरा मामला?

डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। उन्हें अमर उजाला से अमृत विचार में लाया गया था। स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका दिया गया। लेकिन अब जिन लोगों को उनके काम की समझ तक नहीं है वह उन्हें पद छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इस्तीफा देने का कोई रीजन तो होना चाहिए। इन्हीं सब वजहों से उन्होंने 18 फरवरी की रात करीब 11:05 बजे यह पोस्ट साझा की। पोस्ट में स्पष्ट शब्दों में कहा कि नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है और मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए।

प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार

इस मामले में अमृत विचार प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों पर कंपनी का पक्ष स्पष्ट होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

डॉ. सिंह द्वारा प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को टैग कर सुरक्षा की मांग किए जाने के बाद यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस संबंध में पुलिस या प्रशासन ने कोई औपचारिक कार्रवाई शुरू की है या नहीं। मामले में आगे की स्थिति प्रबंधन और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन