Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

180 करोड़ की रीच के साथ ‘आज की खबर’ अब देश के सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves’ पर

लखनऊ: नेशनल न्यूज़ नेटवर्क “आज की खबर” (Aaj Ki Khabar) देश के तमाम बड़े सैटेलाइट और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स के बाद अब भारत सरकार (प्रसार भारती) के OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves’ पर एंट्री मारी है। इस कदम के साथ चैनल ने यह साबित कर दिया है कि वह आम जन की आवाज़ बनने के लिए तत्पर है।

हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस नेटवर्क ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर थोड़े समय में ग़ज़ब सफलता हासिल की है:

Total Audience Base : 28 लाख (2.8 मिलियन+) से अधिक सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स।

Total digital Reach : 180 करोड़ (1.8 बिलियन+) के पार, जो इसे देश के सबसे प्रभावशाली और विराट नेटवर्क्स में से एक बनाता है।

एंगेजमेंट और व्यूज: 28.5 करोड़ (285 मिलियन+) से अधिक इंटरेक्शन।

यूट्यूब: 15.5 लाख (1.55 मिलियन) सब्सक्राइबर्स और 23.5 करोड़ से ज्यादा लाइफटाइम व्यूज के साथ यूट्यूब पर चैनल की रीच 180 करोड़ (1.8 बिलियन) तक पहुँच चुकी है।

इंस्टाग्राम व फेसबुक: युवाओं के बीच लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स और 20 करोड़ से ज्यादा की रीच है। फेसबुक पर 5.6 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ वीडियो व्यूज 2.22 करोड़ के पार हैं।

aajkikhabar.com पर 72 लाख एक्टिव यूज़र्स का अटूट भरोसा डिजिटल वीडियो के साथ-साथ वेबसाइट ने भी नए कीर्तिमान रचे हैं।

गूगल एनालिटिक्स रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट पर 72 लाख (7.2 मिलियन) से अधिक एक्टिव यूज़र्स दर्ज किए गए हैं।

वेबसाइट पर पाठकों का औसत एंगेजमेंट टाइम (Average Engagement Time) 5 मिनट 10 सेकंड है, जो डिजिटल पत्रकारिता में कंटेंट की गहराई और दर्शकों के अटूट भरोसे का सबसे बड़ा प्रमाण है। पेज व्यूज का आंकड़ा भी 1.6 करोड़ (16 मिलियन) के पार है।

‘Waves’ ओटीटी पर लॉन्च होने के साथ ही ‘आज की खबर’ का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क अब काफ़ी मजबूत हो गया है:

DTH: एयरटेल डिजिटल टीवी (338), डीडी फ्री डिश (132), टाटा प्ले (2071)।

केबल नेटवर्क्स: जीटीपीएल (248/282), डीपीएल (261), डेब्जन (186), BACB (249), MRMPLR (241), MCB (252), V CABLE (447) सहित देशभर के तमाम प्रमुख नेटवर्क्स।

OTT & Digital: प्रसार भारती का WAVES, जियो टीवी+ (1436), एक्सस्ट्रीम प्ले, अमेज़न फायर टीवी, एपिक ऑन (EPIC ON), ओटीटी प्ले (OTTplay), डिस्‍ट्रो टीवी (665), जियो न्यूज़ और डेलीहंट।

डिजिटल से सैटेलाइट तक ‘आज की खबर’ का शानदार सफर:
25 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव वाले मीडिया विजनरी डॉ. चंद्रसेन वर्मा के नेतृत्व में ‘आज की खबर’ आज एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से विकसित होकर एक शक्तिशाली मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया पावरहाउस बन चुका है. डॉ. वर्मा ने अपने करियर में सहारा समय (2003) की लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण संपादकीय भूमिका निभाने से लेकर, न्यूज़ 1 इंडिया (2018) जैसे हाइपर-लोकल न्यूजरूम को शुरू करने और न्यूज़ इंडिया 24×7 में नेशनल एडिटर के रूप में कंटेंट ऑपरेशंस का नेतृत्व करने तक कई बड़े मील के पत्थर स्थापित किए हैं. उनके इसी अनुभव और डिजिटल रणनीति ने ‘आज की खबर’ को एक नई ऊंचाई प्रदान की है.

16 साल पहले एक यूट्यूब चैनल के रूप में शुरू हुआ ‘आज की खबर’ अब 2026 में लाखों सब्सक्राइबर्स के भरोसे और अपनी निष्पक्ष खबरों के दम पर एक पूर्ण सैटेलाइट नेशनल न्यूज चैनल बन चुका है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी धाक जमाने के बाद, अब यह चैनल अत्याधुनिक स्टूडियो के साथ सैटेलाइट टीवी की दुनिया में भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन