Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

प्रणव रॉय की इतनी तारीफ पढ़ने के बाद इनके यूट्यूब चैनल पर गया तो पाया चुनाव आयोग एकदम सच्चा है!

और बंगाल में सब ऑल इज वेल है!

प्रशांत टंडन-

सवर्ण सेक्यूलर बहुत क्यूट है: इस तस्वीर के साथ पिछले सप्ताह बहुत भावुक पोस्ट्स देखीं. लोगों ने लिखा कि देखो इस उम्र में प्रणव रॉय कितनी मेहनत कर रहे हैं, गोल्ड स्टैंडर्ड जर्नलिज्म इत्यादि.

इतनी तारीफ़ पढ़ने के बाद मैं इनके यूट्यूब चैनल पर गया और बंगाल चुनाव पर बनाये इनके कोई एक घंटे के प्रोग्राम को देखा.

प्रणव रॉय और दोराब सुपारीवाला के प्रोग्राम को देखकर लगा कि चुनाव आयोग एकदम सच्चा है और अपना काम ईमानदारी से कर रहा है.

वोटर डिलीशन इनके चुनाव विश्लेषण का हिस्सा नहीं था. ज्ञानेश कुमार तो कोई फैक्टर हैं नहीं. लेकिन प्रणव रॉय महान हैं.

ये सच है कि NDTV को सरकार ने साजिश करके इनसे छीना और अडानी को औने पौने दाम पर बिकवा दिया. सौ फीसद गलत किया.

लेकिन जब तक NDTV प्रणव रॉय ने चलाया तो उन्होंने किनको मौके दिये? एक आध शो पीस चेहरों को छोड़कर अधिकांश साउथ डेल्ही के एलीट क्लास के लड़के लड़कियों को, इसमें भी बड़ी संख्या बंगालियों की.

अभिभावक अगर ब्यूरोक्रेट हैं तो NDTV स्वागत करता था. मैंने कभी कोशिश तक नहीं की – मैं अपने पिताजी का बायोडेटा जानता था।

डॉ रॉय मेहनत कर रहे हैं, बंगाल में घूम-घूम कर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ऑल इज़ वेल.

Related News…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन