Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी की तस्वीर को भोपाल के सप्रे संग्रहालय में मिला स्थान!

कानपुर/भोपाल : कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार रहे दिवंगत विष्णु त्रिपाठी को पत्रकारिता जगत में एक और बड़ा सम्मान मिला है। उनका चित्र मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सप्रे संग्रहालय में स्थापित किया गया है। देश के चर्चित संपादकों और पत्रकारों के बीच अब विष्णु त्रिपाठी का चित्र भी संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को विष्णु त्रिपाठी का निधन हो गया था। वे कानपुर प्रेस क्लब के तीन बार अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश राज्य प्रेस मान्यता समिति के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

विष्णु त्रिपाठी अपनी बेबाक पत्रकारिता और लेखन के लिए जाने जाते थे। उनकी लिखी कई पुस्तकें भी चर्चित रहीं, जिनमें ‘बहती गंगा’ और ‘किस्सा कचहरी’ विशेष रूप से चर्चा में रही हैं।

भोपाल स्थित सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि विष्णु त्रिपाठी जैसे पत्रकारों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनका चित्र संग्रहालय में लगाया गया है, ताकि लोग उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता को समझ सकें।


देश में समाचारपत्र-पत्रिकाओं के एकमात्र सप्रे संग्रहालय (भोपाल) में वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत विष्णु त्रिपाठी जी के चित्र का अनावरण एक कार्यक्रम में किया गया था। इसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी आए थे। संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर जी ने इस संग्रहालय को स्थापित कर देश को एक अमूल्य धरोहर दी है। -शांतनु त्रिपाठी, पत्रकार (पुत्र, श्री विष्णु त्रिपाठी)

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन