Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ X से वैशाली शर्मा की नई पारी, आयशा शेख ने छोड़ा जागरण समूह

NewsX में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकीं वैशाली शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान को अलविदा कहा है। उन्होंने कहा कि यह सफर सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां उन्हें जिम्मेदारियां, आत्मविश्वास, दोस्ती, चुनौतियां और टीम लीड के रूप में नेतृत्व करने का अवसर मिला।

वैशाली शर्मा ने कहा कि NewsX में बिताया गया समय उनके करियर और व्यक्तिगत विकास के लिए बेहद अहम रहा और यहां की सीख व यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।


वहीं, ‘जागरण न्यू मीडिया’ में सीनियर सब एडिटर रहीं आयशा शेख सिद्दीकी ने भी अपने संस्थान से विदाई की जानकारी साझा की। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा — “तीन साल, अनगिनत खबरें और ढेर सारी यादें… एक खूबसूरत सफर यहीं तक।”

मीडिया जगत में दोनों पत्रकारों की विदाई को नई पेशेवर शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें उनके आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन