Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार मनोज पांडेय का निधन!

अविनाश पांडेय-

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आज मन बेहद व्यथित है। २०२२ में नवभारत डिजिटल में परिवार के हमारे आदरणीय वरिष्ठ, मार्गदर्शक और स्नेहिल व्यक्तित्व श्री मनोज पांडेय सरजी जी के निधन का समाचार हृदय को भीतर तक झकझोर गया।

Man in a blue-and-white striped shirt posing for a photo against a yellow-and-white Navbharat backdrop with logos.

मनोज जी केवल एक वरिष्ठ पत्रकार नहीं थे, बल्कि अपने सहयोगियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शक और आत्मीय मित्र भी थे। उनकी सहजता, हाजिरजवाबी, कर्मनिष्ठा और सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत शैली उन्हें सबसे अलग बनाती थी। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

आज भी कानों में उनकी आत्मीय आवाज गूंज रही है—सीनियर होने के बावजूद भी भाई के कहके बुलाना उनकी अलग क्वालिटी थी। क्या भाई किधर हो पुकार अब कभी सुनाई नहीं देगी, लेकिन उनकी यादें, उनका स्नेह और उनके साथ बिताए अनगिनत पल हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

जीवन की इस कठोर सच्चाई को स्वीकार करना बेहद एक ऐसा साथी, जिसके साथ हंसी-मजाक, संघर्ष, सीख और पत्रकारिता के अनेक सफर तय किए हों, उसके लिए श्रद्धांजलि लिखना शब्दों से परे पीड़ा देता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं अश्रुपूरित नमन। ॐ शांति।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन