Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

द इंडियन एक्सप्रेस (हिंदी) से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे!

टीवी पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे ने अब डिजिटल मीडिया में नई पारी शुरू की है। उन्होंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (हिंदी) की डिजिटल टीम में मल्टीमीडिया एडिटर के रूप में जॉइन किया है।

निखिल दुबे इससे पहले NDTV में एग्जिक्यूटिव शो प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने जून 2025 में संस्थान जॉइन किया था और हाल ही में वहां से इस्तीफा देने के बाद इंडियन एक्सप्रेस (हिंदी) की डिजिटल टीम का रुख किया।

करीब 22 वर्षों से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय निखिल दुबे ने अपने करियर में देश के कई प्रमुख समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। NDTV से पहले वह ABP News में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में रात 9 बजे के प्राइम टाइम शो ‘Public Interest’ का नेतृत्व कर रहे थे। यह ABP News के साथ उनकी चौथी पारी थी।

इससे पहले वह TV9 भारतवर्ष में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर, India TV में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर, टीवी टुडे नेटवर्क, Zee News में एग्जिक्यूटिव एडिटर, News Nation, India News, News24, News Express और सहारा समय जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

निखिल दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। वर्ष 2003 में उन्होंने सहारा समय से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद स्टार न्यूज (अब ABP News), आजतक सहित कई प्रमुख संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने संपादकीय और प्रोडक्शन दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

लंबे समय तक टीवी पत्रकारिता में सक्रिय रहने के बाद अब निखिल दुबे ने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन