Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार देवकी नंदन मिश्रा बने ‘Nation 27’ के मैनेजिंग एडिटर और सीओओ

Man wearing glasses and a dark suit posing for a photo at night in front of a lit arched building.

वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार देवकी नंदन मिश्रा ने उभरते हुए मीडिया नेटवर्क ‘Nation 27’ में मैनेजिंग एडिटर (Managing Editor) और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।

देवकी नंदन मिश्रा ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में राष्ट्रीय सहारा और सहारा समय सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। संपादकीय नेतृत्व, न्यूज़रूम प्रबंधन और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता में उनका दशकों का अनुभव उन्हें मीडिया उद्योग की प्रमुख हस्तियों में शामिल करता है।

Group of eleven staff members posing in a newsroom with a Nation27 banner in the background.

‘Nation 27’ प्रबंधन का कहना है कि मिश्रा के जुड़ने से चैनल की संपादकीय दिशा और संचालन दोनों को नई मजबूती मिलेगी। संस्थान ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में ‘Nation 27’ निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित केंद्रित पत्रकारिता के नए मानक स्थापित करेगा।

‘Nation 27’ परिवार ने देवकी नंदन मिश्रा का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व संस्थान के विस्तार और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मीडिया जगत में इस नियुक्ति को ‘Nation 27’ के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन