Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से डायरेक्ट IPS अधिकारी बने राहुल बंसल का चमत्कार पढ़िए!

Police officer in a khaki uniform and blue beret speaking at the camera, red curtains behind him.

आयकर निरीक्षक से EWS के रास्ते IPS बनने तक का सफर, यह चमत्कार भारत में ही संभव है इसलिए सवाल तो बनता है…

कुणाल शुक्ला-

आयकर विभाग में Income Tax Inspector के रूप में सरकारी नौकरी कर चुके व्यक्ति का EWS प्रमाणपत्र के आधार पर IPS बन जाना—सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन राहुल बंसल के मामले में यही हुआ है और ये सवाल अब जांच का विषय है। राहुल बंसल IPS बनने से पहले Income Tax Inspector थे और UPSC Civil Services Examination 2021 में AIR 377 हासिल कर 2022 बैच के IPS अधिकारी बन बैठे।

यह वाकई चमत्कार है कि एक सरकारी कर्मचारी EWS का लाभ ले कर आईपीएस बन गया और UPSC और इंटरव्यू लेने वाला चुप रहा। सवाल यह है कि जिस वित्तीय वर्ष को आधार बनाकर EWS प्रमाणपत्र जारी हुआ, उस समय उनकी और उनके परिवार की कुल आय क्या थी? क्या वे EWS की निर्धारित आय एवं संपत्ति संबंधी सभी शर्तें पूरी करते थे?

यदि नियमों के अनुसार पात्र थे तो कोई विवाद नहीं। लेकिन यदि पात्रता नहीं थी और गलत जानकारी के आधार पर EWS का लाभ लिया गया, तो यह उस वास्तविक जरूरतमंद अभ्यर्थी के अधिकार पर चोट की गई है तो राहुल बंसल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए, इसीलिए राहुल बंसल मामले में EWS प्रमाणपत्र, आय, संपत्ति और UPSC में प्रस्तुत दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच जरूरी है।

अब देखना है—व्यवस्था सवालों की जांच करती है या सवाल पूछने वाले की?

Front page of a Hindi newspaper with a large headline about the 2022 batch IPS Rahul Bansal's EWS claim and an online complaint filed in DOPT; subheadings and regional line visible.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन