झारखंड के पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड के एक दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार रमेश ठाकुर के आकस्मिक निधन से जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना भवन सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी, एसएमपीओ पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जनसंपर्क पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पत्रकार के निधन से सभी मर्माहत हैं। उन्होंने बताया कि रमेश ठाकुर मिलनसार स्वभाव के थे और पिछले 10 वर्षों से लगातार पत्रकारिता कर रहे थे। उनके मधुर व्यवहार को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मौके पर मौजूद अन्य पत्रकारों ने भी स्वर्गीय रमेश ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। शोक सभा के उपरांत, पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वर्गीय रमेश ठाकुर के घर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

जब से ये खबर सुनी है, एक सन्न पात सा है। समझ नहीं आ रहा क्या लिखूं क्या नहीं। अभी कोई उम्र नहीं थी जाने की, बहुत जल्दी कर दी आपने, एक तो सभी से एक स्नेह भरा बर्ताव और फ़िक्र रखना आपकी आदतों में शुमार रहा। मेरा पहला परिचय डिज्नी प्लेआउट में हुआ। आप मेरे शिफ्ट इंचार्ज थे। सीनियर होने के बावजूद आपने काम करने की पूरी स्वतंत्रता दी। कभी कोई सलाह मांगी तो वो भी दी। जब अवधेश सर मुंबई शिफ्ट हुए तो फोन से बातचीत हुई। 2-3 बार मैं मुंबई में मैं उनके दफ्तर Times Network में मिला। अब मुंबई आने पे एक सूनापन जरूर रहेगा। वरना हर बार आपके फोन बजते रहते थे। बच्ची भी आपकी छोटी है अभी।
पता नहीं ईश्वर को क्या मंजूर था। इतना ही कहूंगा ईश्वर आपकी पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि सर ,कोई भूल हुई तो क्षमा करना।
-पुष्पेंद्र मिश्रा


