Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और नेटवर्क18 समूह के कर्मचारियों के लिए दो बड़ी सूचनाएं

नई दिल्ली। टाइम्स ग्रुप की प्रमुख कंपनी Bennett, Coleman & Co. Ltd. (BCCL) में काम करने वाले कर्मचारियों को अब Times Horizon Private Limited (THPL) में ट्रांसफर किया जाएगा। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल ईमेल में बताया है कि यह बदलाव 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने या नई नियुक्ति का मामला नहीं है, बल्कि ‘ट्रांसफर ऑफ एम्प्लॉयमेंट’ है। यानी कर्मचारियों की सेवा जारी रहेगी और केवल उनका कानूनी नियोक्ता BCCL से बदलकर THPL हो जाएगा।

ट्रांसफर के बाद कर्मचारियों की मूल जॉइनिंग डेट और सर्विस की निरंतरता बरकरार रहेगी। साथ ही, उनकी मौजूदा रोजगार शर्तों और compensation को भी जारी रखने की बात कही गई है।

यह बदलाव टाइम्स ग्रुप की कारोबारी रिस्ट्रक्चरिंग और BCCL-THPL के बीच प्रस्तावित डीमर्जर का हिस्सा है। NCLT की मुंबई बेंच-I ने फरवरी 2026 में दोनों कंपनियों के बीच स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी थी। इसके तहत BCCL के EIBME Business Undertaking को THPL में एक चालू कारोबार के रूप में ट्रांसफर किया जाना है।

इस व्यवस्था के तहत EIBME Business से जुड़े एसेट्स और देनदारियां भी THPL को ट्रांसफर की जानी हैं। ग्रुप की इस योजना का उद्देश्य अपने अलग-अलग कारोबार को ज्यादा फोकस्ड और स्वतंत्र कारोबारी ढांचे में व्यवस्थित करना है।

फिलहाल कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि BCCL के कुल कितने कर्मचारी THPL में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन बिजनेस यूनिट्स या फंक्शंस के कर्मचारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। हालांकि, कर्मचारियों को भेजे संदेश में साफ किया गया है कि यह प्रक्रिया छंटनी या रोजगार समाप्त करने से जुड़ी नहीं है।

इस तरह 1 सितंबर से होने वाला कर्मचारी ट्रांसफर टाइम्स ग्रुप की डीमर्जर प्रक्रिया को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Network18 ने जारी की FY2025-26 की BRSR, कंपनी में 4,905 कर्मचारी

नई दिल्ली। Network18 Media & Investments Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी Business Responsibility and Sustainability Report (BRSR) जारी कर दी है। कंपनी ने यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2026 को दाखिल की। रिपोर्ट में कंपनी ने अपने कारोबार, कर्मचारियों, उपभोक्ता शिकायतों, साइबर सिक्योरिटी, डेटा प्राइवेसी, कॉरपोरेट गवर्नेंस और जिम्मेदार कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के कुल टर्नओवर में Information and Communication से जुड़ी गतिविधियों की हिस्सेदारी 99.94 फीसदी है। इसमें ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल मीडिया कारोबार शामिल है। वहीं, विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से होने वाली आय कंपनी के कुल टर्नओवर में 97.81 फीसदी का योगदान करती है।

कंपनी के डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म भारत के अलावा दूसरे देशों में भी पहुंच रखते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के कुल टर्नओवर का 8.2 फीसदी हिस्सा एक्सपोर्ट से आया। कंपनी को 20 देशों में मौजूद ग्राहकों से भी राजस्व मिला।

कंपनी का बोर्ड और कर्मचारी

वित्त वर्ष के अंत में Network18 में कुल 4,905 कर्मचारी थे। इनमें 3,680 पुरुष और 1,225 महिलाएं शामिल थीं। स्थायी कर्मचारियों की संख्या 4,895 रही।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सात सदस्य हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। इस तरह बोर्ड में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.57 फीसदी है। वहीं, तीन Key Management Personnel में एक महिला है, यानी 33.33 फीसदी हिस्सेदारी।

कर्मचारियों का डेवलपमेंट रिव्यू

कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में सभी 4,905 कर्मचारियों को हेल्थ और सेफ्टी से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा 3,458 कर्मचारियों को स्किल अपग्रेडेशन की ट्रेनिंग मिली।

कुल 4,494 कर्मचारियों का परफॉर्मेंस और करियर डेवलपमेंट रिव्यू किया गया। यह कुल कर्मचारियों का 91.62 फीसदी है।

साइबर सुरक्षा

BRSR में कंपनी ने साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी से जुड़े उपायों की भी जानकारी दी है। Network18 के मुताबिक साइबर सिक्योरिटी से जुड़े जोखिमों की पहचान और प्रबंधन के लिए रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क मौजूद है।

इसके तहत साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी और प्रक्रियाएं, सिक्योरिटी डिफेंस टूल्स, लगातार थ्रेट मॉनिटरिंग और साइबर घटनाओं की पहचान करने की व्यवस्था शामिल है। कंपनी साइबर हमलों की स्थिति में अपनी तैयारी और प्रतिक्रिया को परखने के लिए नियमित ड्रिल भी करती है।

कर्मचारियों को फिशिंग, डेटा के सही वर्गीकरण और उसके इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया जाता है। कंपनी साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी नई चुनौतियों को समझने के लिए सरकार, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और इंडस्ट्री संगठनों के साथ भी काम करती है।

टीवी और डिजिटल कंटेंट की शिकायतों के लिए व्यवस्था

कंपनी ने अपने टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग-अलग शिकायत निवारण व्यवस्था का उल्लेख किया है।

टीवी चैनलों के कंटेंट से जुड़ी शिकायतें Code of Ethics & Broadcasting Standards और संबंधित News Broadcasting Standards के तहत की जा सकती हैं। वहीं, न्यूज पोर्टल और डिजिटल पब्लिशिंग के लिए Digital Code of Ethics लागू है।

कंपनी के मुताबिक News18, Forbes India, Overdrive, Firstpost, Moneycontrol और CNBC-TV18 समेत उसके प्रोडक्ट वेबसाइटों पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की जानकारी उपलब्ध है।

कर्मचारियों को इंश्योरेंस और दूसरी सुविधाएं

BRSR में कर्मचारियों के वेलफेयर से जुड़ी सुविधाओं का भी विवरण दिया गया है। कंपनी ने हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, मैटरनिटी और पैटरनिटी बेनिफिट, डे-केयर सुविधा और मेडिकल खर्च जैसी सुविधाओं की जानकारी दी है।

वेतन का बड़ा हिस्सा मेट्रो शहरों में

रिपोर्ट में कर्मचारियों को दिए गए वेतन के स्थान के आधार पर भी आंकड़े साझा किए गए हैं। FY2025-26 में कुल वेतन लागत में मेट्रोपॉलिटन लोकेशन की हिस्सेदारी 85.77 फीसदी रही। अर्बन लोकेशन की हिस्सेदारी 13.05 फीसदी और सेमी-अर्बन लोकेशन की 1.18 फीसदी रही। ग्रामीण क्षेत्र की हिस्सेदारी शून्य बताई गई है।

रिश्वत और भ्रष्टाचार

Network18 के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर किसी डायरेक्टर, KMP या कर्मचारी के खिलाफ किसी कानून लागू करने वाली एजेंसी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

कंपनी ने यह भी बताया कि डायरेक्टर्स और KMPs के Conflict of Interest से जुड़े मामलों में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन