Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार नगमा सहर भी 23 साल बाद NDTV से अलग हो गईं!

Woman with long dark hair sitting on a mossy rock outdoors, wearing a dark sweater and scarf, looking at the camera.

नई दिल्ली। वरिष्ठ टीवी पत्रकार और चर्चित न्यूज एंकर नगमा सहर ने करीब 23 वर्षों की लंबी पारी के बाद NDTV से विदाई ले ली है। वह वर्तमान में NDTV के साथ सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं।

नगमा सहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर NDTV से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आखिरकार NDTV को अलविदा कहने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 23 साल उस NDTV के साथ बिताए, जिसे वह जानती थीं, जबकि पिछले तीन साल उन्होंने “नए” NDTV के साथ बिताए।

नगमा ने अपने संदेश में कहा कि एक समय ऐसा आता है, जब महसूस होता है कि कोई अध्याय अपनी यात्रा पूरी कर चुका है और अब आगे बढ़ने का वक्त है। हालांकि, उन्होंने अपनी अगली पारी या भविष्य की योजनाओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है।

2003 में शुरू किया था NDTV के साथ सफर

NDTV के आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, नगमा सहर ने वर्ष 2003 में NDTV के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई प्राइम टाइम कार्यक्रमों की एंकरिंग की। वह साप्ताहिक कार्यक्रम ‘हम लोग’ और इससे पहले ‘सलाम ज़िंदगी’ जैसे शो से भी जुड़ी रहीं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कार्यक्रम ‘इंटरनेशनल एजेंडा’ को भी प्रोड्यूस और एंकर किया। इसके अलावा चुनावी कवरेज और कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की रिपोर्टिंग भी उनके पत्रकारिता करियर का अहम हिस्सा रही है।

23 साल बाद NDTV से नगमा सहर का जाना मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण पीपुल मूवमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर उनकी अगली पेशेवर पारी पर रहेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन