Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

सहारा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

देवकी नंदन मिश्रा-

सहारा के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर संजय अरोड़ा नहीं रहे। कल रात में खाना खाने के बाद अपने घर पर थे तभी उन्हें दिक्कत हुई। अस्पताल ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

Close-up portrait of a middle-aged man with a mustache, black-framed glasses, and a black polo shirt.

संजय जी से मेरे रिश्ते सहारा छोड़ने के बाद भी अच्छे बने रहे। अभी एक महीने पहले ही उनका फ़ोन आया बोले देवकी भैया सहारा मीडिया कैसे चलेगा? वह हमेशा खरी बात कहने के लिये जाने जाते थे। मुस्कुराते रहना हँसी मज़ाक़ करना यह उनका सबके साथ रहता था।

सहाराश्री के सबसे प्रिय लोगों में संजय जी रहे और सबकी मदद करते थे। कंपनी में कोई कहीं भी दिक्कत में हो संजय जी उसकी मदद का रास्ता निकाल ही लेते थे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और अपने चरणों में स्थान।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन