Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार नगमा शहर का पहला वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब चैनल बंद

नई दिल्ली। करीब 23 साल तक NDTV से जुड़ी रहीं वरिष्ठ पत्रकार और एंकर नगमा सहर ने नई पारी की शुरुआत अपना डिजिटल वेंचर शुरू करके की, लेकिन शुरुआत के कुछ ही समय बाद उनके नए YouTube चैनल के बंद होने की जानकारी सामने आई है। नगमा सहर ने 31 अगस्त को NDTV से विदाई की घोषणा की थी।

नगमा सहर के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहला वीडियो 11 सितंबर की सुबह सामने आया। इसका शीर्षक था- “बेलगाम भीड़, बेरहम शहर- The Killing of Vikram Singh.” वीडियो में मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मौत से जुड़े मामले को उठाया गया था। 11 सितंबर को सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक विक्रम सिंह की दिल्ली में कथित हमले के बाद मौत हुई थी और पोस्टमार्टम में गंभीर शारीरिक चोटों से अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि नगमा सहर के इस पहले वीडियो को कुछ लोगों ने देखा, लेकिन अब यह वीडियो YouTube पर उपलब्ध नहीं है। चैनल के लिंक पर जाने पर “This channel is no longer available” जैसा नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चैनल किस वजह से बंद हुआ और इसे YouTube ने हटाया है या चैनल की ओर से खुद बंद किया गया है।

नगमा सहर ने NDTV में 2003 से लंबी पारी खेली। वह ‘हम लोग’, ‘सलाम जिंदगी’ और ‘इंटरनेशनल एजेंडा’ जैसे कार्यक्रमों से जुड़ी रहीं और चुनावों तथा कई बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग की।

नए डिजिटल वेंचर की शुरुआत और पहले ही वीडियो के बाद YouTube चैनल का उपलब्ध न रहना अब मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि चैनल बंद होने की वजह को लेकर नगमा सहर या YouTube की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन