Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

ट्रेन में पेठा बेच रहा था पत्रकार, पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया

Breaking News banner with three men posing for a photo: a police officer on the right and two civilians in the center and left, for a Hindi newspaper front page.

आगरा छावनी। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट आगरा छावनी ने 15 सितंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए “आगरा न्यूज” नामक यूट्यूब चैनल के पत्रकार राहुल अग्रवाल (पुत्र अनिल अग्रवाल) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रेन नंबर 12625 के थर्ड एसी कोच में अनाधिकृत रूप से पेठा बेचते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रेलवे न्यायालय आगरा में पेश किया गया।

माननीय न्यायालय ने आरोपी को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया तथा 4150 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। मामला अपराध संख्या 2745/2026 के तहत दर्ज किया गया है।

भड़ास को मिले इनपुट के अनुसार, पकड़ा गया राहुल पहले वेंडर ही था और ट्रेन में ही पेठा और समोसा बेचता था। उसके बाद पुलिस ने वहां पर अवैध तरीके से पेठा बेचने वालों पर लगाम लगाई। फिर उसके बाद उसने अपना एक “आगरा न्यूज़” नाम से यूट्यूब चैनल खोलकर पत्रकार बन गया। इसके बाद यह पुलिस को कई तरीके से उल्टी सीधी खबरें बनाकर अर्दब में लेने लगा। लेकिन अब यह पेठा बेचते हुए पकड़ा गया तो पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन