परमबीर सिंह-
जमुई की घटना ने शर्मसार कर दिया!
बिहार के जमुई से सामने आया वायरल वीडियो देखकर सच में खून खौल उठता है। आखिर हम कैसा समाज बना रहे हैं, जहां किसी लड़की की निजता और सम्मान को तार-तार करने में भी कुछ लोगों को शर्म नहीं आती?
सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में रंगदारी वाला भोजपुरी गाना बज रहा है। अगर वीडियो में दिख रहा युवक ही इसे रिकॉर्ड या वायरल करने वाला है, तो सवाल सिर्फ अपराध का नहीं, बल्कि उस मानसिकता का भी है जो ऐसे घिनौने कृत्य पर शर्मिंदा होने के बजाय उसे दिखावा और शान समझती है।
किस बात का गुरूर है? किस बात की रंगदारी है? किस बात का दबंगई है?
किसी बेटी की अस्मत और निजता से खिलवाड़ मर्दानगी नहीं, घटियापन है।
यह घटना सिर्फ एक लड़की के खिलाफ अपराध नहीं है। यह हमारे पूरे समाज के सामने एक आईना है। अगर हम आज भी चुप रहे, तो कल किसी और बेटी की बारी हो सकती है।
प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच हो, आरोपियों की पहचान कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़िता की पहचान व निजता की पूरी तरह सुरक्षा की जाए।
ऐसे लोगों को यह साफ संदेश मिलना चाहिए… बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर बच निकलने का दौर खत्म होना चाहिए।
सम्राट के बिहार में कोई सेफ़ नहीं है भाई!
जमुई में एक कपल के साथ जबरदस्ती किया गया, लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया और उठाकर ले जा रहे थे वो तो बॉयफ्रेंड ने पकड़ा नहीं तो क्या होता भगवान जाने और लोग वहां खड़े तमाशा देख रहे थे आज वीडियो वायरल नहीं होता तो FIR भी नहीं होता।
इनके राज्य में कौन सुरक्षित है? व्यापारी, नेता, आम जनता, कपल कोई नहीं बिहार को क्राइम स्टेट बना दिया है।
-ब्रजेश


सुरेंद्र प्रताप यादव-
अभी एक वीडियो देखा, जिसमें लड़की के साथ कुछ लोगों ने जो किया, उसे देखकर मैं सन्न रह गया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के जमुई का है। रात के समय एक युवक और युवती सुनसान जगह पर खड़े थे, तभी कई लड़के वहां पहुंचकर दोनों को चारों तरफ से घेर लेते हैं।
इसके बाद भीड़ में मौजूद एक लड़का लड़की को पीछे से पकड़ता है, उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाने लगता है। लड़की घबराकर खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आती है।
इस दौरान आसपास खड़े कुछ लोग उसे बचाने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहते हैं।
कुछ देर बाद साथ मौजूद युवक लड़की को किसी तरह उस लड़के से छुड़ाता है। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर वहां से निकल जाते हैं।
किसी को सोशल पुलिसिंग के नाम पर इतना गंदा व्यवहार करने का अधिकार इन लोगों को किसने दे दिया
ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए तभी ऐसे लोगों को अक्ल आएगी..!
बिहार पुलिस से निवेदन है इन हैवानों की परेड जरूर निकालिए।


