Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ किया अर्धनग्न प्रदर्शन!

Group of shirtless men sitting on a street at night, with a police officer and a red-blue signboard overhead in Hindi

वाराणसी– यूपी के जनपद वाराणसी में पत्रकारों द्वारा अद्धनग्न प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने एक पत्रकार से अभद्रता की, जिसके बाद पत्रकारों ने यह प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार देवेंद्र कुमार पांडेय, जो कि लालपुर पांडेयपुर के निवासी हैं, वह पांडेयपुर पुलिस चौकी में करीब 4 बजे शाम के वक्त कवरेज करने के लिए गये थे। जहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनकी मोटरसाइकिल की चाभी निकाल ली। इसके बाद उनका हाथ मरोड़ दिया, साथ ही मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई।

वहां मौजूद चौकी इंचार्ज ने उक्त पुलिसकर्मी को मना किया तो उसने चौकी इंचार्ज से भी गाली गलौच किया। आरोप है कि सिपाही उस समय शराब के नशे में धुत था।

पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी जब अन्य मीडियाकर्मियों को हुई तो पत्रकार उग्र हो गए। सभी ने चौकी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि सभी पत्रकारों को अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ा। पूरी घटना 23 सितंबर 2026 की बताई जा रही है।

पीड़ित पत्रकार देवेंद्र का दावा है कि सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने की पूरी घटना पुलिस चौकी के सीसीटीवी में कैद है।

Handwritten page in blue ink on white paper, containing a multi-paragraph note in Punjabi/Hindi script, with a signature and a phone-number at the bottom.

वीडियो देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन