Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

दिवंगत पत्रकार पायल मेहता की याद में IWPC में प्रार्थना सभा, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि!

Woman wearing glasses and a patterned blouse is being interviewed, speaking into a News18 microphone outdoors with a potted plant in the background.

नई दिल्ली में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता की याद में इंडियन वूमेन प्रेस कॉर्प्स (IWPC) में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों और उनके साथियों ने पायल मेहता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

CNN-News18 से जुड़ी पायल मेहता का 20 सितंबर को मुंबई में अचानक निधन हो गया था। वह 46 वर्ष की थीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुंबई यात्रा के दौरान रात करीब दो बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पायल मेहता संसद, सरकार और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी खबरों को कवर करती थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं और पत्रकारों ने शोक जताया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायल मेहता को मेहनती और समर्पित पत्रकार बताते हुए कहा था कि वह जमीनी हकीकत से जुड़ी रहती थीं और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग में दिखाई देती थी। उन्होंने पायल के आत्मीय और स्नेहपूर्ण व्यवहार को भी याद किया था।

पायल मेहता के असमय निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। IWPC में आयोजित प्रार्थना सभा इसी शोक और उनकी स्मृति को साझा करने का अवसर बनी, जहां उनके साथ काम कर चुके और उन्हें जानने वाले पत्रकारों ने उन्हें याद किया।


Woman speaks at a podium beside a large sign that reads 'indian women's press corps' at an outdoor memorial with a framed portrait and bowls of flowers on a table nearby.

कल शाम payal mehta की प्रार्थना सभा में हर किसी ने एक ही बात कही.. काम के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वो अपनी सेहत, नींद, खाने पीने का भी ध्यान नहीं रखती थीं.. उनके लिए हर स्टोरी, हर इंटरव्यू,हर लाइव महत्वपूर्ण था…
सबको सुन कर यही लगा कि काम तो ठीक है पायल..चलता रहता है…काश तुम अपना भी ख्याल रख पातीं .. काश
-ऋचा अनिरूद्ध

मूल खबर…

CNN न्यूज़18 की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन