Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

अस्सी साल की बुढ़ौती में मोदी की इस चापलूसी का क्या मतलब है राय साहब?

प्रेमकुमार मणि-

चापलूसी की भी हद होती है…

मुल्क एक अजीब दौर से गुजर रहा है। कहें तो हमारा देश- काल एक भयावह अराजकता के बीच है। इसे कई स्तरों पर आप अनुभव कर सकते हैं। जिसे जो मन में आता है बोल देता है। अभी एक पोस्ट पढ़ कर पता चला अपने 80 वें जन्मदिन पर पूर्व पत्रकार और भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण कला संस्था के अध्यक्ष स्वनामधन्य रामबहादुर राय ने कहा है कि भारत गाँधी मार्ग से मोदी मार्ग पर आ गया है। आदि…

मैं श्री राय के बारे में कुछ अच्छी राय रखता था। जानता हूँ संघ से जुड़े हैं और मैं इसे कोई अपराध नहीं मानता। व्यक्ति को स्वतन्त्रता होनी चाहिए कि वह कोई भी विचारधारा स्वीकार करे। लेकिन आदमी का एक व्यक्तित्व तो होना चाहिए। अस्सी साल की बुढ़ौती में इस चापलूसी का क्या मतलब! चापलूसी की सीमा होती है। नहीं है, तो होनी चाहिए। निश्चित ही मोदी साधारण आदमी नहीं हैं, इतने बड़े मुल्क के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन क्या वह सचमुच गाँधी से किसी तरह तुलना के योग्य हैं?

गाँधी सफल रहे हों या विफल, वह उपनिवेशवाद विरोधी राष्ट्रीय आन्दोलन के नायक थे, जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका में वाशिंगटन। वाशिंगटन से किसी राष्ट्रपति की तुलना नहीं होती। गाँधी अनेक अर्थों में किसी राजनेता से ऊपर अपने समय के एक विचारक थे जिनकी दुनिया भर में चर्चा है। मैं गांधीवादी नहीं हूँ,लेकिन उनके महत्व को समझ सकता हूँ। इतना तो वक्तव्य देने वाले को समझना चाहिए था कि मोदी की तुलना प्रधानमंत्रियों से हो सकती है, उसमें भी नेहरू को छोड़ कर।

गाँधी, नेहरू, सुभाष, भगत सिंह ऐसे सितारे हैं जिनसे किसी की तुलना मुश्किल है। गाँधी से आज के किसी व्यक्ति की तुलना करना बालधम्म अथवा बचपना के सिवा क्या हो सकता है!

तुलनात्मक अध्ययन में संयम और मेधा दोनों का होना आवश्यक होता है। लोगों ने सुकरात की तुलना बुद्ध से की है। या कुछ लोगों ने कौटिल्य को अपने समय का मैकियावेली कहा है। अनेक लोगों ने कालिदास को भारत का शेक्सपियर कहा। सुभाष बोस ने गाँधी को भारत का कमाल पाशा कहा था। इसके पीछे कुछ गुण धर्म होते हैं। भारत गाँधी मार्ग से मोदी मार्ग पर आ गया है का अर्थ यह होगा कि मोदी गाँधी के विकसित रूप हैं या भारत ने गाँधी को खारिज कर मोदी को स्वीकार लिया है।

क्या अस्सी साल के रामबहादुर राय मोदी को उपरोक्त दो में से एक भूमिका में देखते हैं? मोदी क्या गाँधी के विकसित रूप हैं या फिर उनके ऐसे विकल्प जिसे गाँधी को खारिज करते हुए स्वीकार लिया गया हो।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन