Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

मिजोरम के सड़क हादसे में PIB, दूरदर्शन और CBC के 3 सरकारी सूचना अधिकारियों की मौत!

Tweet from Ashwini Vaishnaw announcing the demise of Dr. Engam Pame, ADG, PIB Imphal; Shri Nambipou Marinmai, Director (News), DDK Aizawl; and Shri H. Lianvela, MTS, CBC Aizawl; offers heartfelt condolences to the bereaved families, friends and colleagues, with a prayer hands emoji. Includes timestamp 10:18 PM · Oct 1, 2026 and 30K views.

आइजोल: मिजोरम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सरकारी सूचना अधिकारियों की मौत हो गई। हादसा 1 अक्टूबर को सतेक गांव के पास हुआ, जब सियालसुक से आइजोल लौट रहा उनका वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मृतकों की पहचान प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. एंगम पामे, दूरदर्शन केंद्र आइजोल के निदेशक (न्यूज) नांपिबौ मारिनमई और केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) के आइजोल फील्ड ऑफिस में मल्टी-टास्किंग स्टाफ एच. लियानवेला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. एंगम पामे मिजोरम में इंटर मीडिया पब्लिसिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी (IMPPCC) से जुड़े काम और PIB आइजोल में अनुवादक की भर्ती से संबंधित कार्य के सिलसिले में मिजोरम पहुंचे थे। डॉ. पामे, नांपिबौ मारिनमई और अन्य अधिकारी गुरुवार को सियालसुक गए थे। वहां से लौटते समय सतेक के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद सियालसुक पुलिस और यंग मिजो एसोसिएशन के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया। दुर्घटनास्थल दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ इलाके में होने के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉ. पामे PIB के इम्फाल क्षेत्रीय कार्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे, जबकि नांपिबौ मारिनमई दूरदर्शन केंद्र, आइजोल में निदेशक (न्यूज) थे। एच. लियानवेला CBC के आइजोल फील्ड ऑफिस में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन