Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

उत्तराखंड में लॉन्च होने जा रहे इस नए चैनल ने बढ़ाया दैनिक जागरण का ब्लड प्रेशर!

Banner with a large 'COMING SOON' sign on the left, featuring an eye logo around a globe; on the right is Hindi text saying 'खबर आपकी आवाज़ हमारी' (your news, our voice).

हल्द्वानी। दैनिक जागरण की हल्द्वानी यूनिट से वरिष्ठ पत्रकारों के जाने और नए डिजिटल वेंचर की तैयारियों ने मीडिया जगत में हलचल बढ़ा दी है। हल्द्वानी शहर के यूनीपोलों पर नए वेंचर के बड़े बड़े होल्डिंग्स लग चुके हैं। नए वेंचर NKB ने टैगलाइन “खबर आपकी आवाज हमारी” दी है।

लंबे समय तक जागरण से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार गणेश जोशी ने इस्तीफा देकर NKB की जिम्मेदारी संभाल ली है। इससे पहले संदीप मेवाड़ी भी जागरण छोड़ चुके हैं।

वहीं, रुद्रपुर ब्यूरो में तैनात रहे संदीप जुनेजा ने भी इस्तीफा दे दिया है। ढाई दशक से अधिक समय तक जागरण में रहे जुनेजा के NKB से जुड़ने की चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यूनिट के कुछ अन्य पत्रकारों के इस्तीफे की अटकलें भी हैं।

NKB वेंचर को दैनिक जागरण के बरेली संस्करण में संपादक पद से इस्तीफा देने वाले आशुतोष सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। हल्द्वानी में लंबे समय तक संपादक रहे आशुतोष के पुराने सहयोगियों से संपर्क में होने की चर्चा है। ऐसे में जागरण के अनुभवी पत्रकारों का NKB की ओर जाना नए वेंचर की टीम तैयार करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

देवलचौड़ में NKB का कार्यालय तैयार किया गया है। इसी महीने लॉन्चिंग और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों उद्घाटन की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जागरण से इस्तीफे और NKB की टीम विस्तार की गतिविधियां एक ही समय पर सामने आने से दोनों घटनाक्रम चर्चा में हैं। फिलहाल नए वेंचर ने शुरुआत से पहले ही जागरण को झटके दिए हैं। जिसके बाद से जागरण के अलावा अमर उजाला और हिंदुस्तान में भी अपने पत्रकारों को टूटने से बचाने में लगा है।

आने वाले दिनों में नए वेंचर की टीम और लॉन्चिंग से तस्वीर और साफ हो सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन