
लखनऊ। कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में हत्या की आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने एक धारदार रिपोर्ट छापी है। आकाश घोष की बाइलाइन वाली इस रिपोर्ट ने उस किरदार की ओर ध्यान खींचा है जो इस पूरी कहानी में बार-बार आता है, पर जिसका चेहरा अब तक सामने नहीं आया: ‘संजय सर’।
अलीगंज सेक्टर एफ के रहने वाले 28 वर्षीय शिवा शर्मा वंदेमातरम चिकन और आंगन नाम से दो रेस्टोरेंट और एक कैफे चलाते थे। 9 अक्टूबर की रात हजरतगंज थाना क्षेत्र में बालू अड्डा के पास श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर या गिराकर उनकी मौत हो गई। अगले ही दिन, 10 अक्टूबर को, श्रद्धा पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस जिसे तलाश रही है, उसी श्रद्धा दुबे के 13 से 16 अक्टूबर के बीच पांच वीडियो और एक ऑडियो सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा के नेपाल पार कर जाने की चर्चाएं हैं और उसकी गाड़ी नेपाल-बहराइच बॉर्डर के पास मिलने की बात कही गई है।
13 अक्टूबर के ऑडियो में श्रद्धा शिवा से पूछती सुनाई देती है कि क्या उसने फ्लैट से चोरी की, और ‘संजय सर’ का हवाला देते हुए जेल भिजवाने की धमकी देती है। अगले दिन के वीडियो में वही श्रद्धा मीडिया से अपील करती है कि उसका नाम नेताओं या अफसरों से न जोड़ा जाए। दूसरे वीडियो में वह सरेंडर की इच्छा जताती है और खराब सेहत का हवाला देती है। बाद के वीडियो में वह दावा करती है कि कर्ज में डूबे शिवा ने बालकनी से छलांग लगा दी, और शिवा पर 15 से 20 लाख के कर्ज की बात कहती है। एक क्लिप में शिवा पैसे लौटाने का वादा करते दिखते हैं, तो 16 अक्टूबर की क्लिप में वह कथित तौर पर 6 लाख के गहने चुराने की बात मानते दिखते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये ‘संजय सर’ कौन हैं? किस ‘संजय सर’ के नाम पर श्रद्धा किसी को जेल भिजवाने की धौंस दे रही थी? और अगर कोई ताकतवर संरक्षक नहीं है, तो फिर वीडियो जारी कर नेताओं-अफसरों से नाम न जोड़ने की सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ी?
क्या इन्हीं ‘संजय सर’ की छत्रछाया में श्रद्धा को सुरक्षा मिली हुई थी? हत्या के मुकदमे की आरोपी गाड़ी लेकर नेपाल बॉर्डर तक कैसे पहुंच गई? और फरारी के दौरान वह एक के बाद एक वीडियो कैसे जारी करती रही, जबकि पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही?
यह वही व्यवस्था है जो किसी पत्रकार के पीछे छह-छह जिलों की पुलिस लगा देती है। लेकिन श्रद्धा दुबे के मामले में वही तंत्र नरम क्यों दिख रहा है?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एसीपी हजरतगंज, थाना प्रभारी और डीसीपी सेंट्रल ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। लखनऊ पुलिस को बताना चाहिए कि जांच ‘संजय सर’ तक पहुंचेगी या नहीं।
अभिषेक उपाध्याय-
बड़ी बड़ी डीगें हांकने वाली लखनऊ पुलिस के सामने से हत्या करके फरार हुई श्रद्धा दुबे…! दैनिक जागरण ने तो तलवार उठा ली है। एक हफ्ता होने को आया है और लखनऊ पुलिस के हाथ खाली हैं? जुर्म की इस बगिया का कोई भारी भरकम माली है?

श्रद्धा दुबे के मामले में दैनिक जागरण लिखता है कि उसका नेटवर्क काफी मजबूत है और उसे पुलिस की हर मूवमेंट की इनसाइड जानकारी समय से पहले मिल रही है। दैनिक जागरण की इस रिपोर्ट के आधार पर सवाल है कि ये जानकारी कौन मुहैया करा रहा है? वो कौन है जो फूलों की सेज सजा रहा है?

नरेंद्र प्रताप-
शिवा शर्मा की 4 महीने पुरानी गर्लफ्रैंड श्रद्धा एक तलाकशुदा है. वह फैशन ऑइकॉन है, मॉडल है और लखनऊ में होने वाली सेलिब्रिटीज की पार्टियों की शान है. लखनऊ में उसके हुश्न के दीवाने सियासत से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक बताये जाते है.
कुछ मीडिया संस्थानों की खबरों में श्रद्धा के ऑडियो और चैट्स में “संजय सर” नाम के एक ताकतवर अफसर का जिक्र है. पुलिस इस कथित अफसर के नाम के बारे में ब्यौरा जुटा रही है. शिवपाल यादव से लेकर कई नेताओं के साथ भी श्रद्धा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी है.


श्रद्धा पर यह भी आरोप है कि वह पूर्व में कई लोगों को ब्लैकमेल करके पैसा हड़प चुकी है.
श्रद्धा की कार नेपाल बॉर्डर के पास बरामद हुई है. आरोप लगाये जा रहे है कि ताकतवर अफसरों के नाम उछलने के बाद श्रद्धा को नेपाल का सेफ-पास दिया गया है.
श्रद्धा का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह मीडिया में अपना नाम आने से व्यथित है. उसने मीडिया से उसका नाम ना उछालने की अपील की है. साथ ही यह भी बताया है कि किसी नेता या ब्यूरोक्रेट से उसका कोई संबध नही है.
उसका कहना है कि शिवा की मौत हत्या, साजिश नही है, यह सुसाइड है. श्रद्धा ने खुद को फिलहाल फिजीकली फिट नही बताया है. उसका कहना है कि वह पुलिस के पास आकर अपना बयान देना चाहती है.
सुधीर सिंह गहलोत-
लखनऊ के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में वांछित श्रद्धा दुबे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
श्रद्धा ने समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के साथ ली गई ये तस्वीरें साल 2019 में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली थी।


फिलहाल, श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे और सहयोगी आदिल भी फरार है। आशंका है कि तीनों नेपाल भाग गए हों।
श्रद्धा पिछले कुछ समय से शिवा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह अपने प्रेमी शिवा को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थी। श्रद्धा का हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय से संपर्क की भी आशंका है।
पुलिस को श्रद्धा के फ्लैट से यौनवर्धक और यौन संतुष्टि से जुड़ी सामग्री भी मिली है। फिलहाल इनकी जांच की जा रही है।
मोहम्मद इमरान-
नेपाल में नज़र आई 25 हज़ार की ईनामी श्रद्धा दुबे!

हर टारगेट के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी श्रद्धा! लखनऊ में सबसे बड़े डांडिया फेस्टिवल में थी वीवीआइपी गेस्ट, अब छिपकर रह रही

लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की फरार आरोपी श्रद्धा दुबे 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया फेस्ट में वीवीआईपी गेस्ट थी। इसके अलावा अगस्त में एक एनजीओ के कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया था।
वहीं जांच के दौरान ये भी पता चला कि श्रद्धा अपना ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी। अब तक चार नंबर बदल चुकी थी। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
ऋषि यादव-
लखनऊ के शिवा शर्मा करोड़पति थे एक क्लब में श्रद्धा दुबे से मिले नजदीकियाँ बढ़ी और लिव इन में रहने लगे। 4 दिन पहले चौथी मंजिल से नीचे गिरे और निपट गए जिसके बाद श्रद्धा नेपाल भाग गई।
श्रद्धा तलाकशुदा महिला है कोई पद नहीं है फिर इसको पुलिस सुरक्षा किसने दी और क्यों ? गुच्ची के लाखों के बैग कौन दे रहा था सीधी बात है कई अफसर नेताओं की कृपा है।


मूल खबर-



