Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

कर्मन्य शर्मा बिजनेस टुडे और सौरभ पांडेय AP से जुड़े, भावुक ने छोड़ा जागरण समूह!

मीडिया जगत में नई नियुक्तियों और बदलावों का सिलसिला जारी है। कर्मन्य शर्मा ने इंडिया टुडे ग्रुप के बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म Business Today में सब एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की है।

कर्मन्य शर्मा ने Business Today से जुड़ने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और स्टोरीटेलिंग के प्रति उनका जुनून इस नई जिम्मेदारी को उनके करियर का अहम पड़ाव बनाता है। वह इस भूमिका में अपनी संपादकीय क्षमताओं को निखारने, प्रभावशाली खबरों पर काम करने और डिजिटल पत्रकारिता में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।


वहीं, सौरभ पांडेय ने एसोसिएटेड प्रेस में मल्टीप्लेटफॉर्म प्रोड्यूसर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह नेटवर्क18 के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने नेटवर्क18 में बिताए समय को अपने पेशेवर सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और वहां मिले अवसरों तथा सहयोगियों के प्रति आभार जताया। सौरभ ने AP से जुड़ने में सहयोग करने वाली टीम का भी धन्यवाद किया।


भावुक ने छोड़ा जगरण न्यू मीडिया

इन नियुक्तियों के बीच जगरण न्यू मीडिया से विदाई ले रहे वीडियो एडिटर भावुक की पोस्ट भी चर्चा में है। उन्होंने अपने विदाई संदेश में लिखा कि कुछ विदाइयां आसान नहीं होतीं, क्योंकि उनके साथ कई यादें, सीख और अनुभव जुड़े होते हैं।

उन्होंने जगरण न्यू मीडिया में बिताए समय के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस संस्थान ने उनके पेशेवर विकास में अहम भूमिका निभाई। यहां मिले अवसरों, चुनौतियों और साथ काम करने वाले लोगों से मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेगी।

वीडियो एडिटर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हर अंत एक नई शुरुआत का संकेत होता है। कभी-कभी आगे बढ़ने के लिए उस जगह को छोड़ना पड़ता है, जो पेशेवर सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हो। उन्होंने जगरण न्यू मीडिया को धन्यवाद देते हुए अपने अगले पड़ाव के लिए उत्साह जताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन