Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

दैनिक जागरण के पोस्टर पर शहजाद पूनावाला बने ‘पत्रकारिता के सितारे’, आशीष कुमार अंशू ने उठाए सवाल

दैनिक जागरण संवादी लखनऊ के ‘पत्रकारिता के सितारे’ पोस्टर पर चित्रा त्रिपाठी के साथ शहजाद पूनावाला की तस्वीर को लेकर आशीष कुमार अंशू ने सवाल उठाए हैं।

दैनिक जागरण संवादी लखनऊ का 'पत्रकारिता के सितारे' पोस्टर, जिसमें शहजाद पूनावाला और चित्रा त्रिपाठी की तस्वीरें हैं

आशीष कुमार अंशू-

यदि यह क्रिएटिव ‘दैनिक जागरण’ का ही है, तो चिंता में डालने वाला है।

दैनिक जागरण के पोस्टर पर शहजाद पूनावाला को चित्रा त्रिपाठी के साथ ‘पत्रकारिता का सितारा’ लिखकर लटका दिया गया। शहजाद, जो कल तक बीजेपी के प्रवक्ता थे और रियलिटी शो जीतकर मंच पर आए, अब अचानक पत्रकारिता के आकाश में चमकने लगे।

जंतर-मंतर के आसपास ढाई सौ रुपये में पत्रकार का कार्ड मिल जाता है। ऐसा एक टीवी चैनल ने ही दावा किया था। लगता है ब्रांड भी अब उसी दर पर बिक रहा है। दशकों में पाठकों का भरोसा कमाने वाले अखबार को क्या मिनटों में ‘सितारा’ गढ़ने की आदत पड़ गई है?

अब सवाल साफ है: पत्रकारिता का सितारा बनने के लिए पत्रकारिता करनी ज़रूरी है या नहीं? या फिर प्रवक्ता, रियलिटी शो विजेता और पोस्टर, तीनों का मेल ही काफी है? जब शब्द इतने सस्ते हो जाएं, तो भरोसा भी उतनी ही आसानी से लुट जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास