Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

एक तरफ सीएम योगी का भाषण लाइव, दूसरी तरफ मां के निधन की खबर… असमंजस में थे अधिकारी

न्यूज़1इंडिया के सीएमडी और एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा बता रहे हैं कि सीएम योगी की माताजी के निधन की खबर अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी, जबकि मुख्यमंत्री का भाषण लाइव चल रहा था।

न्यूज़1इंडिया पर सीएम योगी का भाषण और नीचे ब्रेकिंग पट्टी: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

अनुराग चड्ढा-

क्या विडंबना है… एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन की खबर अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का भाषण लाइव चल रहा था।

अधिकारी असमंजस में थे कि आखिर इस बेहद दुखद खबर की सूचना मुख्यमंत्री जी तक कैसे पहुंचाई जाए और उन्हें बीच में कैसे रोका जाए।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मेरी भी एक अधिकारी से बात हुई थी। मैं उनसे खबर की पुष्टि करना चाह रहा था, लेकिन उस वक्त उनकी दुविधा और असहजता महसूस की जा सकती थी।

सोचिए, एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख और क्या होगा… और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी, जिसे निभाते हुए उन्हें इस निजी त्रासदी की खबर तक से अनजान रखा गया था।

सत्ता, पद और जिम्मेदारियों से परे आखिरकार वह भी एक बेटा हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

लेखक न्यूज़1इंडिया चैनल के सीएमडी और एडिटर इन चीफ हैं।


सीएम योगी की मां का निधन हो गया। जब यह सूचना आई तब सीएम योगी गोरखपुर में 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे।

साथी अफसरों ने संभवतः बताया होगा कि मां का निधन हो गया है। इसके बावजूद सीएम कार्यक्रम में डटे रहे, उन्होंने उन युवाओं को संबोधित किया।

कोरोना काल के सीएम योगी के पिता की मौत हुई थी। उस वक्त लॉकडाउन चल रहा था, सीएम नहीं गए थे। कहा था कि कर्तव्यबोध के कारण वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

बड़े में, गोरखपुर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सीएम योगी को उनकी मां के निधन के बारे में जानकारी दी।

-राजेश साहू

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास