Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

‘न बिकने वाले, न डरने वाले पत्रकार हैं अभिषेक भारती’- तब और अब की तस्वीरें, और सच सामने लाने की कीमत

न्यूज़11 में साथ काम कर चुके परमजीत राय ने पत्रकार अभिषेक भारती को न बिकने और न डरने वाला पत्रकार बताते हुए सवाल उठाया है कि एक बच्ची के साथ हुई घटना को सामने लाने वाले पत्रकार ही कटघरे में क्यों खड़े हैं।

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी से पहले (बाएं) और पुलिस द्वारा जारी गिरफ्तारी के बाद (दाएं) की तस्वीर

परमजीत राय

जब मैं देवघर से न्यूज़11 का संवाददाता था, तब अभिषेक भारती वहां एंकर थे। तभी से मैं उन्हें जानता हूं। वे न बिकने वाले और न डरने वाले पत्रकारों में से हैं।

लेकिन आज के दौर में पत्रकार शायद सबसे निरीह प्राणी बनकर रह गया है। सत्ता चाहे किसी की भी हो, हर दौर में पत्रकारिता का इस्तेमाल भी हुआ है और दुरुपयोग भी। जब जरूरत पड़ी तो पत्रकारों को आगे किया गया और जब सवाल पूछने की बारी आई तो उसी पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश हुई।

लोग कहते हैं कि विश्व में पत्रकारिता की रैंकिंग में हम 157वें स्थान पर हैं। आज शायद इस रैंकिंग का मतलब भी समझ आने लगा है।

आखिर पत्रकार सवाल उठाना क्यों छोड़ रहा है? क्योंकि अब सवाल उठाने की कीमत सिर्फ पत्रकार नहीं, उसका परिवार भी चुकाता है। और सबसे दुखद बात यह है कि जिस जनता की आवाज बनने के लिए पत्रकार जोखिम उठाता है, वही जनता कई बार मुश्किल वक्त में खामोश खड़ी रह जाती है।

पुलिस द्वारा जारी तस्वीर में गिरफ्तारी के बाद पत्रकार अभिषेक भारती
अब पुलिस द्वारा जारी गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर
गिरफ्तारी से पहले की तस्वीर में पत्रकार अभिषेक भारती
तब गिरफ्तारी से पहले अभिषेक भारती

आज ये पत्रकार जेल क्यों जा रहे हैं? क्या अपने निजी स्वार्थ के लिए? क्या अपनी किसी व्यक्तिगत लड़ाई के लिए? नहीं! उनका कसूर सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि उन्होंने एक बच्ची के साथ हुई घटना को सामने लाने की कोशिश की, उस आवाज को उठाया जिसे शायद कोई सुनना नहीं चाहता था। वे उस बच्ची की आवाज बने, जनता के सामने सच रखने की कोशिश की।

सवाल सिर्फ उन पत्रकारों का नहीं है, सवाल उस व्यवस्था का भी है जहां सच सामने लाने की कोशिश करने वालों को ही कटघरे में खड़ा होना पड़ता है।

याद रखिए, पत्रकार कमजोर होगा तो सिर्फ एक पेशा कमजोर नहीं होगा, बल्कि आम आदमी की आवाज भी कमजोर पड़ जाएगी। और जिस दिन पत्रकार सवाल पूछना पूरी तरह छोड़ देगा, उस दिन लोकतंत्र में सवाल पूछने वाला शायद कोई नहीं बचेगा।


इस प्रकरण से जुड़ी पिछली खबरें:

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास