Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

पंकज पाराशर की नई किताब NOIDA@50 : जेल में लिखी नोएडा की कहानी, कवर देखते ही चर्चा शुरू

जेल में 659 दिन बिताने वाले Tricity Today के संपादक पंकज पाराशर ने अपनी नई किताब “NOIDA@50: From Farmlands to a Global City” का पहला कवर जारी किया है। किताब हिंदी और अंग्रेज़ी में एक साथ आएगी।

पंकज पाराशर की किताब NOIDA@50: From Farmlands to a Global City का कवर

659 दिन एक पत्रकार ने जेल में बिताए। परिवार ने मुश्किल दौर देखा और पत्नी, बेटी और बेटे ने सबसे ज़्यादा तकलीफ़ सही। लेकिन इसी अंधेरे में एक कलम चलती रही और अब उसका नतीजा किताब बनकर आ रहा है।

Tricity Today के संपादक पंकज पाराशर ने अपनी नई किताब “NOIDA@50: From Farmlands to a Global City” का पहला कवर जारी कर दिया है। 26 नवंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “नोएडा@50 जल्द आ रहा है।”

किताब में क्या है

यह किताब नोएडा के 50 साल के सफ़र की कहानी है। कवर के मुताबिक, यह शहर 36 गांवों और खेतों से शुरू हुआ और आज उद्योग, नवाचार और मौकों का बड़ा केंद्र बन गया है। किताब में इस शहर के लोगों, उसकी तरक्की, चुनौतियों और सपनों की बात होगी। इसका उपशीर्षक है: “The Story of People, Progress and Possibilities”।

हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों में

पंकज पाराशर ने X पर बताया कि किताब हिंदी और अंग्रेज़ी में एक साथ आएगी, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे पढ़ सकें।

जेल में कैसे बीता वक्त

पाराशर के मुताबिक, उन्होंने जेल में रहते हुए 207 किताबें पढ़ीं और 6 किताबें लिखीं। इनमें से तीन किताबें वे करीब 10 साल से लिखना चाहते थे, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण वक्त नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने कुछ खोया, लेकिन उससे कहीं ज़्यादा पाया।

दो दशक से नोएडा को देखा है

इस किताब में 52 अध्याय और लगभग एक हज़ार पृष्ठ हैं। इसमें नोएडा के हर पहलू पर विस्तार से रोशनी डाली गई है।

लेखक पंकज पाराशर ने वर्ष 2007 में ‘अमर उजाला’ के ग्रेटर नोएडा ब्यूरो प्रमुख के रूप में अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वे 2022 तक ‘हिंदुस्तान’ में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ब्यूरो प्रमुख रहे। लगभग दो दशकों के इस सफ़र में उन्होंने नोएडा को बदलते और एक नया रूप लेते हुए क़रीब से देखा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास