Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ राकेश पाठक DNN चैनल के चीफ एडिटर बने

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक मध्य प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुप डिज़ियाना, डीएनएन, न्यूज़ वर्ल्ड से सम्बद्ध हुए हैं। वे इस समूह के सैटेलाइट चैनल डीएनएन DNN के चीफ़ एडिटर होंगे। वे समूह के एडिटोरियल बोर्ड में भी शामिल रहेंगे। डिजिआना समूह के ग्रुप एडिटर और मीडिया हेड रिज़वान अहमद सिद्दीकी ने बताया है कि डॉ राकेश पाठक ने DNN चैनल की ज़िम्मेदारी सम्हाल ली है।

डिज़ियाना समूह विगत पांच साल से न्यूज़ वर्ल्ड का संचालन कर रहा है। डिजिआना ने हाल ही में डीएनएन न्यूज़ का अधिग्रहण भी किया है। इस तरह यह प्रदेश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह बन गया है। समूह को इस वर्ष देश के सबसे तेज बढ़ते एम.एस.ओ. का अवार्ड मिला है। इस मीडिया समूह वर्तमान में मप्र , उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड , दिल्ली कार्यक्षेत्र है जिसका जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की तैयारी है।

डॉ पाठक इससे पहले नवभारत, नईदुनिया, नवप्रभात और प्रदेश टुडे जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में वर्षों तक संपादक रहे हैं। इसके अलावा वे डेटलाइन इंडिया और कर्मवीर वेबसाइट्स/न्यूज़ पोर्टल्स में प्रधान संपादक का दायित्व निभा चुके हैं। सांध्य समाचार से अपनी पत्रकारिता शुरू करने वाले डॉ पाठक ने प्रतिष्ठित अखबारों स्वदेश,आचरण,लोकगाथा में भी काम किया है। डॉ पाठक की देखरेख में ‘कर्मवीर ‘ का प्रकाशन भविष्य में यथावत रहेगा।

डॉ पाठक की तीन किताबें प्रकाशित हो चुकीं हैं। वे संवेदनशील कवि भी हैं। उनके कविता संग्रह “बसंत के पहले दिन से पहले” पर उन्हें इस वर्ष का प्रतिष्ठित “हेमन्त स्मृति राष्ट्रीय कविता सम्मान” मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। वे कोसोवो(पूर्व योगोस्लाविया) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की रिपोर्टिंग करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में शामिल रहे। उन्होंने चम्बल की दस्यु समस्या पर विशेष काम किया है। डॉ पाठक ने कई इनामी डकैतों के समर्पण में प्रेरक की भूमिका भी निभाई है।

डॉ राकेश पाठक खेलों से भी सम्बद्ध हैं। वे ग्वालियर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, मप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के वाईस प्रेसीडेंट और महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के अध्यक्ष भी हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=gmo14EBEyfM

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन