Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

तरुण गुप्ता, सुदेश त्यागी, सतीश के. सिंह, मुकेश भाटी और राकेश सोन के बारे में सूचनाएं

मेरठ से दैनिक जागरण से खबर है कि अखबार के युवा डायरेक्टर तरुण गुप्ता और उनकी कार पर पिछले दिनों कुछ लोगों ने हमला कर दिया. तरुण गुप्ता बाल बाल बच गए. तरुण गुप्ता के ललकारने और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर करने पर बदमाश भाग गए. बाद में पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी. इसी खबर से खबर है कि लीगल रिपोर्टर और वकील सुदेश त्यागी को ब्रैन हैमरेज हो गया है. उन्हें दिल्ली में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लाइव इंडिया न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ सतीश के. सिंह के बारे में पता चला है कि वह पिछले दिनों पैरालिसिस अटैक के शिकार हुए. उनके शरीर के कुछ हिस्सों ने आंशिक रूप से काम करना बंद कर दिया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब वो स्वस्थ होकर फिर से चैनल का काम देख रहे हैं.

पता चला है कि इंडिया टीवी से कार्टूनिस्ट मुकेश भाटी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वह पिछले एक महीने से नोटिस पीरियड पर चल रहे थे. मुकेश भाटी 6 साल से इंडिया टीवी से जुड़े थे. उससे पहले वे लाइव इंडिया न्यूज़ चैनल में रहे. मुकेश ने अपनी विदाई को लेकर भी फेसबुक पर कार्टून डाला है. उन्होंने अपने कार्टूनिस्ट करियर की शुरुआत डायमंड कॉमिक्स में स्वर्गीय कार्टूनिस्ट प्राण के मार्गदर्शन में शुरू किया. फिर कई जगहों से होते हुए राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल्स तक पहुंचे.

दैनिक भास्कर, रतलाम संस्करण से खबर है कि नीमच के ब्यूरो चीफ राकेश सोन का तबादला झारखंड कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन