Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फॉक्स न्यूज पर मुकदमा दायर करेगा फ्रांस

फ्रांस ने मंगलवार को कहा कि वह अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज पर मुकदमा दायर करेगा। फॉक्स न्यूज ने एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें कहा गया था कि फ्रांस की राजधानी पैरिस में कुछ नो गो जोन हैं जहां सिर्फ मुस्लिम रहते हैं। पुलिस और दूसरे धर्मों के लोग वहां जाने से बचते हैं।

दो हफ्ते पहले पैरिस में आतंकी हमले के बाद फॉक्स न्यूज ने कहा था कि पैरिस के कुछ हिस्से और ब्रिटेन का शहर बर्मिंघम इस्लाम के शरिया कानून के तहत चलते हैं। इसकी आलोचना होने के बाद फॉक्स न्यूज ने इस पर माफी मांगी थी। पैरिस सिटी हॉल के सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में माफी के बावजूद शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। गौरतलब है कि चैनल ने एक मैप भी जारी किया था जिसमें नो गो जोन को अंकित किया गया था, साथ ही एक एक्सपर्ट नोलन पीटरसन ने कहा था कि ये जगह अफगानिस्तान और इराक जैसी महसूस होती हैं। मुकदमें की संभावनाओं के बारे में न्यूज चैनल के इग्जेक्युटिव वाइस प्रेजिडेंट माइकल क्लेमेंटे ने कहा कि हमारी फ्रांस के लोगों के साथ सहानुभूति है, वे सदमे से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। मुकदमे के बारे में मेयर की टिप्पणी हमें नहीं मिल रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन