Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इन ‘हिंदुस्तानियों’ का हो गया #metoo

गुड़गांव। सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ने बॉलीवुड से लेकर मीडिया मुगलों तक की पोल खोल कर रख दी है। बड़े से लेकर छोटे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे पत्रकार भी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। #metoo अभियान के तहत हिन्दुस्तान टाइम्स की पत्रकार लीना धनखड़ ने अब मोर्चा खोला है।

उन्होंने समूह के दो पत्रकारों पर प्रताड़ित करने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि उनका भी शोषण किया गया। लेकिन चाहते हुए भी उनके खिलाफ नहीं बोल पायी। कई रातें वो सो तक नहीं पायी। लेकिन अब उनकी बारी है जिन्होंने उनकी नींद हराम की।

लीना धनखड़ के ट्वीट के बाद सपना रॉय ने ट्वीट किया कि एचटी जैसे मीडिया समूह को देखकर शर्म आती है जहां रसपाल और अचलेंद्र कटियार जैसे लोग हैं जो कि कई सालों से अपनी साथी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं और उनके करियर को बर्बाद कर रहे हैं।

मालूम हो कि रसपाल एचटी गुड़गांव के डिप्टी ब्यूरोचीफ हैं जबकि अचलेंद्र हिन्दुस्तान के गुडगांव ब्यूरोचीफ हैं। ध्यान रहे कि इससे पहले एचटी के पॉलीटिकल एडीटर प्रशांत झा को शोषण के आरोपों पर हटा दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन