Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मस्तमौला पत्रकार रजनीश रोहिल्ला का साथ और गीत-संगीत भरी शाम… आप भी आनंद लीजिए

रजनीश रोहिल्ला अजमेर के पत्रकार हैं. दैनिक भास्कर में काम करते हुए एक रोज जब सभी से कहा गया कि इस कागज पर साइन कर दीजिए तो सबने चुपचाप साइन कर दिया लेकिन रजनीश रोहिल्ला ने साइन करने से न सिर्फ मना किया बल्कि जो कागज उन्हें साइन करने के लिए दिया गया था, उसकी फोटोकापी कराकर अपने पास रख लिया. इस कागज पर लिखा हुआ था कि हमें मजीठिया वेज बोर्ड नहीं चाहिए और हम लोग अपनी सेलरी से संतुष्ट हैं. कुछ इसी टाइप की बातें थी जिसके जरिए प्रबंधन मीडियाकर्मियों का हक मारकर अपने को कागजी व कानूनी रूप से सुरक्षित बनाना चाह रहा था.

रजनीश रोहिल्ला सुप्रीम कोर्ट गए और भास्कर वालों से अपना हक छीन लाए. रजनीश आजकल अपनी खुद की मैग्जीन चलाते हैं, राजस्थान हलचल नाम से. भास्कर में नौकरी करते हुए वह बीस पच्चीस हजार रुपये महीने कमाते रहे होंगे. अपनी मैग्जीन निकालकर वह लाखों रुपये कमा रहे हैं. कुल मिलाकर रजनीश ने यह साबित किया कि अपने हक के लिए संघर्ष करने और लड़ने से कष्ट नहीं होता बल्कि नए रास्ते खुलते हैं और आप सफलता की नई इबारत लिख डालते हैं.

पिछले दिनों मजीठिया वेज बोर्ड न देने के विरोध में कोटा और भीलवाड़ा में दैनिक भास्कर के साथियों ने स्ट्राइक कर दिया तो मैं दिल्ली से और रजनीश रोहिल्ला अजमेर से कोटा के लिए निकल पड़े. रात तीन बजे हम दोनों कोटा में मिले. अगले दिन कोटा के हड़ताली भास्करकर्मियों के साथ बैठक करने के बाद शाम को होटल में ओम कटारा दादा के साथ गायन-वादन व खान-पान के कुछ घंटे व्यतीत करने के बाद हम दोनों भीलवाड़ा निकल पड़े. भीलवाड़ा से अजमेर गए. इन कुछ दिनों में रजनीश के भीतर का म्यूजिकल चेहरा सामने आया. उन्हें मैंने अपने मोबाइल कैमरे से रिकार्ड किया. आप भी आनंद लीजिए. इन यूट्यूब लिंक्स पर क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=n75wKYOCDZ8

https://www.youtube.com/watch?v=UmNtaigYr_s

https://www.youtube.com/watch?v=748s3QPxgO8

लेखक यशवंत सिंह भड़ास के एडिटर हैं. संपर्क:  [email protected]

इसे भी पढ़ सकते हैं…

क्या पैसों की भूख और धंधे की हवस में सुधीर अग्रवाल सर कहीं खो गए?

xxx

भड़ास के जरिए मैंने जिंदगी में पहली बार न्यू मीडिया / सोशल मीडिया की शक्ति का अनुभव किया

xxx

मजीठिया लागू कराने को लेकर भास्कर के तीन कर्मचारियों ने उठाया झंडा

xxx

मजीठिया के हिसाब से पैसा मिलते ही रजनीश रोहिल्ला ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली (देखें कोर्ट आर्डर)

xxx

मजीठिया वेज बोर्ड : रजनीश रोहिला समेत तीन मीडियाकर्मियों के आगे झुका भास्कर प्रबंधन, पूरे पैसे दिए

xxx

कोटा के बाद दैनिक भास्कर भीलवाड़ा में भी बगावत, प्रबंधन पीछे हटा

xxx

भड़ास की मुहिम पर भरोसा करें या नहीं करें?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन