Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के हत्यारे अमित शुक्ला ने मुंबई की महिला से मांगा 50 लाख रुपये का हफ्ता

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अमित शुक्ला नामक आरोपी ने मुंबई की एक महिला को फोन कर 50 लाख रुपये हफ्ते के रूप में मांगे। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-तीन ने इस मामले में गणेश कुप्पूस्वामी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अमित शुक्ला की कस्टडी के लिए एक टीम जल्द ही तिहाड़ जेल जाने वाली है। अमित शुक्ला महिला पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के मर्डर में मुख्य आरोपी है।

मुंबई के एक बिल्डर का कसारा के पास शर्डी में एक बड़ा बिल्डिंग प्रॉजेक्ट चल रहा है। इस प्रॉजेक्ट को बिल्डर की पत्नी देख रही है। 21 फरवरी को बिल्डर की पत्नी को 3 से 4 बार फोन आए और उससे 50 लाख रुपये का हफ्ता मांगा गया। बिल्डर की पत्नी ने इस पर फोन करनेवाले को गालियां दे दीं। ऐसे में बिल्डर के एक कर्मचारी को फोन आया कि अपनी मेम साहब और साहब दोनों को बता दो कि उन्हें यदि यह बिल्डिंग बनानी है, तो 50 लाख रुपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी। बाद में बिल्डर को भी धमकी भरे फोन आए।

दो दिन बाद बिल्डर की पत्नी को एक मिस्ड कॉल आया। जब बिल्डर की पत्नी ने कॉल बैक किया, तो उसे गालियां दी गईं और 50 लाख रुपये देने की बात फिर दोहराई गई। जब सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद सावंत, अविनाश धर्माधिकारी व संजय निकुंबे की टीम ने उन कॉल्स का रिकॉर्ड निकाला, तो पता चला कि इसमें एक नंबर मीरा रोड से गणेश कुप्पूस्वामी यूज कर रहा था, जबकि दूसरा तिहाड़ जेल से अमित शुक्ला। पुलिस ने बताया कि गणेश व अमित शुक्ला पुराने दोस्त हैं। अमित शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने महिला पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या में गिरफ्तार किया था। वह तभी से जेल में बंद है। दो साल पहले भी अमित शुक्ला ने तिहाड़ जेल से किसी को हफ्ते का फोन किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sunil mehrotra

    March 22, 2015 at 3:59 pm

    इस खबर में एनबीटी मुंबई को छोटी सी क्रेडिट अगर दी जाती, तो थोड़ी खुशी होती । सुनील मेहरोत्रा नवभारत टाइम्स मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन