Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अरुंधती रॉय की प्रशंसक भारतीय मूल की लेखिका पर साउथ अफ्रीका में हमला

साउथ अफ्रीका में अरुंधती रॉय और सलमान रश्दी की प्रशंसक एक भारतीय मूल की महिला साहित्यकार जैनब प्रिया डाला पर हमला कर दिया गया। हमले की वजह एक कार्यक्रम में सलमान रश्दी की प्रशंसा कर देना बताया जा रहा है। अपनी किताब ‘व्हॉट अबाउट मीरा’ लॉन्च करने जाते समय होटल से उनका पीछा कर रहे हमलावरों ने रास्ते में उनको भद्दी गालियां देते बुरी तरह पीटा.

साउथ अफ्रीका में अरुंधती रॉय और सलमान रश्दी की प्रशंसक एक भारतीय मूल की महिला साहित्यकार जैनब प्रिया डाला पर हमला कर दिया गया। हमले की वजह एक कार्यक्रम में सलमान रश्दी की प्रशंसा कर देना बताया जा रहा है। अपनी किताब ‘व्हॉट अबाउट मीरा’ लॉन्च करने जाते समय होटल से उनका पीछा कर रहे हमलावरों ने रास्ते में उनको भद्दी गालियां देते बुरी तरह पीटा.

जैनब ने पिछले हफ्ते डरबन के एक स्कूल में सलमान रश्दी की तारीफ कर दी थी. इस बात से कई लोग नाराज चल रहे थे. गुस्साए लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके चेहरे पर ईंट से वार किया गया. जैनब अपनी किताब ‘व्हॉट अबाउट मीरा’ लॉन्च करने वाली थीं. हमलावरों ने उनका पीछा उनके होटल से ही करना शुरू कर दिया था. जब वह अपनी कार से जा रही थीं, उसी वक्त तीन बाइकसवार युवकों ने उनकी कार का रास्ता रोका. जब उन्होंने अपनी कार रोकी तो तीनों युवक उनकी तरफ आए. एक के पास कथित तौर पर चाकू था. उसने जैनब की गर्दन पर चाकू रख दिया. इसके बाद उन्होंने जैनब के चेहरे पर ईट से वार किया और भद्दी गालियां दीं.

जैनब ने कहा, मुझे लगता है, यह हमला सलमान पर दिए गए मेरे बयान के कारण हुआ है. मुझसे मेरे फेवरेट लेखक के बारे में बोलने को कहा गया था. मुझे सलमान और अरुंधती रॉय पसंद हैं. इसके बाद वहां कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी. जैनब पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान रश्दी ने कहा, ‘यह एक शर्मनाक घटना है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं.’

जैनब ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है. हालांकि पुलिस अभी तक हमलावरों से दूर ही है. जैनब के प्रकाशक स्टीव कॉनली ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘क्या हम इस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां किसी की बात का विरोध ईंट और चाकू से किया जाए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ तो डरबन में लेखकों का स्वागत हो रहा है, दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन