Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

आम आदमी पार्टी के मीटिंग स्थल पर योगेंद्र यादव से धक्का-मुक्की, धरने पर बैठे

 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए पार्टी के नेता बैठक स्थल पर पहुंचने लगे, उसी बीच बैठक स्थल पर योगेंद्र यादव के साथ आप के कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और उनके विरोध में नारे लगाए।

 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए पार्टी के नेता बैठक स्थल पर पहुंचने लगे, उसी बीच बैठक स्थल पर योगेंद्र यादव के साथ आप के कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और उनके विरोध में नारे लगाए।

योगेंद्र यादव को मिटिंग में भी जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में वे बैठक स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए। योगेंद्र यादव वे कहा कि उन्होंने ऐसे बुरे दिन के बारे में सोचा भी नहीं था। आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज इस बात का फैसला होना है कि जिस मकसद से इस पार्टी का गठन हुआ था उसका क्या भविष्य है। उन्हें पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं का सुझाव मिल रहा है, हमें पूरा विश्वास है कि उनका सुझाव और उनकी शुभकामनाएं बेकार नहीं जाएंगी। सभी साथियों, समर्थकों और सुभचिंतकों से अनुरोध है कि अगर आप पार्टी की आत्मा व एकता को बनाए रखना चाहते हैं तो घर बैठकर प्रार्थना करें। राष्ट्रीय परिषद की बैठक स्थल के बाहर किसी शक्ति परीक्षण या तू-तू मैं- मैं का हिस्सा न बनें। आप ने एडमिरल रामदास को इस बैठक में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन