Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण बरेली के सिटी चीफ ज्ञानेंद्र का इलाहाबाद तबादला, अभिनव नए सिटी चीफ

दैनिक जागरण बरेली में सिटी इंचार्ज का काम देख रहे सीनियर सब एडिटर ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला इलाहाबाद कर दिया गया है। तबादले के साथ ही तुरंत रिलीव करने का आदेश मिला है। ज्ञानेंद्र ने इलाहाबाद जाकर ज्वाइन कर लिया है। ज्ञानेंद्र के बाद सिटी की जिम्मेदारी राजस्थान पत्रिका घूमकर आए अभिनव सिंह को दे दी गई है। उधर, मैनेंजमेंट के एक उच्चाधिकारी के हस्तक्षेप से श्यामेंद्र कुश्वाह जागरण में फिर वापस आ गए हैं. वहीं संपादकीय प्रभारी प्रदीप शुक्ला के साथ ही वसीम, साजिद और आशीष त्रिपाठी का प्रमोशन हो गया है.

मध्य प्रदेश के नीमच से खबर है कि टायर रिसाइकलिंग प्लांट संचालक से पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वाले चार कथित पत्रकारों को कैंट पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेजने के आदेश हुए. बघाना थाने में एक अन्य मामले को लेकर विवेचना के बाद न्यायालय ने पूछताछ के लिए पुलिस के सुपुर्द किया है. 25 अप्रैल को मनासा के औद्योगिक क्षेत्र में महावीर इंटरप्राइजेस (बेस्ट टायर रिसाइकलिंग प्लांट) में नरेंद्र, जुगलकिशोर राठौर निवासी इंद्रानगर, दिनेश यादव निवासी स्कीम नं. 7, जितेंद्र सौलंकी निवासी इंद्रानगर पत्रकार बनकर पहुंचे थे. इन्होंने फर्म संचालक अनिल जैन निवासी हुडको कॉलोनी नीमच से 75 हजार रुपए की मांग की थी. इस पर श्री जैन ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर और एसपी को शिकायत की. कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात एसपी रूडोल्फ अल्वारेस के निर्देश पर केंट टीआई हितेश पाटील ने बस स्टैंड स्थित होटल से चारों को गिरफ्तार किया था. उधर बघाना पुलिस ने भी इन चारों कथित पत्रकारों के खिलाफ अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज किया है. इसमें अनाज गोदाम व्यपारी जाबीर पिता युसूफ अली बोहरा ने 26 अप्रैल को गोदाम पहुंचकर नरेंद्र, जुगलकिशोर, दिनेश यादव और जितेंद्र सौलंकी द्वारा 15 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है. मंगलवार रात युसूफ अली की शिकायत पर बघाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. 84—34, 452, 284, 143, 149, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन