Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार Co-operative TALKS शो के होस्ट बने

देश के पहले टॉक टीवी चैनल – फाउंडर इंडिया ने सहकारी क्षेत्र के पहले टीवी शो CO-OPERATIVE TALKS के आगाज की घोषणा की है। इस शो को वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार होस्ट करेंगे। श्री कुमार दशकों से सहकारी आंदोलन से कवर करते रहे हैं।

सहकारिता का विस्तृत संसार है। यह टॉक शो सहकारिता से जुड़े और सहकारिता को समझने की इच्छा रखने वाले दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सहकारी आंदोलन से जुड़े लोगों का दावा है कि तकरीबन तीस करोड़ भारतीयों की आजीविका सहकारिता से सीधे जुड़ी है। देश में 98 प्रतिशत गांवों तक सहकारिता की पहुंच है। 91 हजार पैक्स औऱ आठ लाख सहकारी संस्थाएं हैं। इस टॉक शो में इन सबका ख्याल रखने की कोशिश होगी।

Co-operative Talks के जरिए सहकारी क्षेत्र की हस्तियों से पत्रकार आलोक कुमार दो-चार होंगे। बातचीत के हवाले से सहकारी उपक्रम की खूबी और खामियों को पेश किया जाएगा। भारतीय सहकारी आंदोलन के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मौजूदगी को बयां किया जाएगा। सहकारिता में हाथ आजमाने को इच्छुक उद्यमियों का दिशानिर्देशन होगा।

इस टॉक शो को लेकर खास उत्साहित फाउंडर इंडिया के संपादक लवजीत एलेक्जेंडर का कहना है कि यह टीवी टॉक शो सहकारी क्षेत्र के सुनहरे अतीत से भविष्य जोड़ने का काम करेगा। यानी युवाओं को सहकारिता के प्रति आकर्षित करने का काम करेगा। उन्होंने बताया, “हम सहकारिता के बारे में लोगों तक सटीक औऱ सही जानकारी पहुंचाना चाहते हैं। इसके होस्ट के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार की सहमति ने इस पहल को आसान बना दिया।”

Co-operative Talks के पहले ही एपीसोड में होस्ट आलोक कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ.चंद्रपाल सिंह यादव ने रोचक बातचीत की है। लंबी बातचीत में भारतीय सहकारी आंदोलन से जुड़े कई दिलचस्प तथ्य निकल आए हैं। मसलन् भारतीय सहकारी संस्थाएं आरटीआई की परिधि से आज भी क्यों बाहर है? जहां सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने खुद के कार्यालय को आरटीआई के दायरे में लाने का फैसला लिया है, वही भारत सहकारी संस्थाओं पर किन वजहों से आरटीआई लागू नहीं है।

आने वाले दिनों में co-operative TALKS का हर एपीसोड रोचक औऱ दिलचस्प होने वाला है। सहकारी संस्थाओं और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने वाली है। वेब पर Co-operative TALKS को फाउंडर इंडिया – Amazon fireTV. पर देखा जा सकता है. यह YouTube और Facebook पर भी उपलब्ध है।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन