Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पिंक सिटी प्रेस क्लब ने अपने ही अध्यक्ष और महासचिव को निष्कासित कर दिया!

पिंक सिटी प्रेस क्लब में जबरदस्त उठापटक जारी है. सूचना है कि क्लब ने अपने ही अध्यक्ष और महासचिव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

पिंक सिटी प्रेस क्लब के लेटरपैड पर एक प्रेस रिलीज भड़ास के पास आई है जिसमें बताया गया है कि वार्षिक साधारण सभा की बैठक में 90 फीसदी सदस्यों ने अध्यक्ष अभय जोशी और महासचिव मुकेश चौधरी को क्लब से निकाले जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया.

प्रेस रिलीज में लिखा गया है कि इन दोनों का निष्कासन किया जा चुका है.

पढ़ें प्रेस रिलीज…

कुछ पत्रकारों का कहना है कि पिंकसिटी प्रेसक्लब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जयपुर के पत्रकारों की नामी गरामी संस्थान पिंकसिटी प्रेस क्लब का अस्तित्व खतरे में है, क्योंकिं आज हुई सालाना वार्षिक बैठक A G M में निर्वाचित 15 सदस्यीय कार्यकारिणी दो धड़ों में विभाजित हो गई। अध्यक्ष-महामंत्री के गुट में उनके समर्थक 7 सदस्य हैं जो अध्यक्ष के एक अतिरिक्त मत से विरोधी गुट के बराबर हैं। इस कारण दूसरे धड़े ने अध्यक्ष के धड़े में से अध्यक्ष महामंत्री को क्लब से निकाल दिया है जो गैर कानूनी है क्योंकि क्लब का संविधान ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है क्योंकि निकालने वाले और निकलने वाले दोनों समान स्थिति में हैं।

अगर इस प्रकरण पर अभय और मुकेश अपना पक्ष भड़ास के पास भेजते हैं तो उन्हें भी ससम्मान प्रकाशित किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन