Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में पत्रकारों की मान्यता का नवीनीकरण फार्म जमा करने की तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ी

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश राज्‍य मुख्‍यालय मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों की मान्‍यता का नवीनीकरण फार्म जमा करने की तिथि पांच दिन और बढ़ गई है।

सूचना विभाग ने मान्‍यता नवीनीकरण एवं ट्रांसफर के लिये फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2019 तय कर रखी थी, लेकिन कुछ अखबारों के संपादकों के बाहर होने के चलते 15 दिसंबर तक फार्म जमा करना संभव नहीं था।

इस परेशानी की जानकारी कुछ पत्रकारों ने मान्‍यता समिति के सचिव शिवशरण सिंह को दी। पत्रकारों की परेशानियों को देखते हुए शिवशरण ने सूचना निदेशक शिशिर को पत्र देकर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच दिन और बढ़ाने की मांग की।

शिशिर ने पत्रकारों की परेशानी को देखते हुए फार्म जमा करने की तिथि पांच दिन आगे बढ़ाकर 20 दिसंबर करने का निर्देश दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन